Bhopal Double Murder: भोपाल डबल मर्डर, प्रॉपर्टी विवाद या सुपारी किलिंग? सीसीटीवी और ऑनलाइन पेमेंट से पुलिस को मिला अहम सुराग

Bhopal Double Murder: भोपाल। भोपाल के ऐशबाग स्थित आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी देकर हत्या कराने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और ऑनलाइन पेमेंट से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। तीन लोगों से लंबी पूछताछ, मोबाइल डेटा खंगाला जानकारी के तहत, पुलिस ने मृतका के भाई विनोद बारीक, उनके समधी मोरिस सोलोमन और उनके बेटे से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई। तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच की गई। फिर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने अभी किसी को पूरी तरह संदेह से बाहर नहीं रखा है। तकनीकी जांच अभी भी चल रही है। MP Heavy Rain Alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में आज पहुंचेगा मानसून किराएदार के गायब होने से बढ़ा शक जांच में सामने आया कि दंपती के मकान में रहने वाला एक किराएदार वारदात से चार दिन पहले अचानक गायब हो गया था। और उसका सामान अब भी मकान में रखा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मान रही है कि उससे पूछताछ करने से मामले में अहम जानकारी मिल सकती है। सीसीटीवी और ऑनलाइन पेमेंट से मिला सुराग इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध रेनकोट और ग्लव्स पहने दिखाई दिए हैं। जांच के दौरान एक शराब दुकान की फुटेज भी मिली, जिसमें संदिग्ध हुलिए का युवक ऑनलाइन पेमेंट कर शराब खरीदता नजर आया है। इसी डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा में आगे, मुरैना में शुरू हुई पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना एसआईटी कर रही हर एंगल से जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी बनाई है। टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल सबूत और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
MP Heavy Rain Alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में आज पहुंचेगा मानसून

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में मानसून अब पूरे जोर पर है। कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह पर यही बारिश परेशानी की वजह भी बन गई है। कहीं सड़कें पानी में डूब गईं तो कहीं नदियों और नालों का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मानसून आज उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग तक भी पहुंच सकता है। 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। MP Heavy Rain Alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में आज पहुंचेगा मानसून बारिश से कई जगह बिगड़े हालात बुधवार को इंदौर, उज्जैन, मंडला और कई अन्य जिलों में तेज बारिश हुई। इंदौर में कई सड़कों पर पानी भर गया और एक थार गाड़ी नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने समय रहते पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं महू में तेज बहाव में एक कार बहने लगी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। इंदौर के पास रपटा पार करते समय दो बाइक सवार भी तेज बहाव में बह गए। इनमें एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। अगले चार दिन बरसेंगे बादल मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा। 3 जुलाई को धार और बड़वानी, जबकि 4 जुलाई को खरगोन में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान बेवजह यात्रा न करने और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है। CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा में आगे, मुरैना में शुरू हुई पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना