CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा में आगे, मुरैना में शुरू हुई पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और अब देश के प्रमुख राज्यों में अपनी जगह मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य में साफ, सस्ती और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को कम लागत में बेहतर बिजली सुविधा मिल सके। इसी दिशा में मुरैना में शुरू हुई सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। MP Heavy Rain Alert: सीहोर में बारिश का कहर, बारिश से सड़क पर बहे वाहन, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मुरैना की सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना की खासियत मुरैना में शुरू की गई यह राज्य की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना है। इसमें सूरज की रोशनी से बिजली बनाई जाती है और उसे बैटरी सिस्टम में सुरक्षित रखा जाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिजली सिर्फ धूप में ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय भी उपलब्ध रहती है। इस परियोजना से करीब 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली मिलने की संभावना जताई गई है, जो इसे काफी किफायती बनाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह कदम प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को और मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को राहत देगा। CM Mohan Yadav: किसानों के खातों में आएगी करोड़ों की राशि, आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नीमच और शाजापुर जैसे जिलों में बड़े सोलर प्रोजेक्ट पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश पूरी तरह ऊर्जा आत्मनिर्भर बने और अन्य राज्यों को भी बिजली उपलब्ध कराने में सक्षम हो।
MP Heavy Rain Alert: सीहोर में बारिश का कहर, बारिश से सड़क पर बहे वाहन, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई इलाकों में तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सीहोर जिले के आष्टा में हुई जोरदार बारिश के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। थोड़ी ही देर की बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया और आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क पर खड़ी गाड़ियां तक तेज बहाव में बहती नजर आईं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव बोले- डिजिटल इंडिया ने बदली देश की तस्वीर, लोगों की जिंदगी हुई आसान सीहोर के आष्टा में बिगड़े हालात आपको बता दे कि, आष्टा क्षेत्र में करीब 2 घंटे की तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। और पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क किनारे खड़ी बाइकें बहने लगीं, साथ ही कुछ वाहन गिर भी गए। इस हालत में लोगों को अपनी गाड़ियां संभालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज पानी का बहाव साफ देखा जा सकता है। प्रदेश में मानसून का विस्तार और अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच चुका है और जल्द ही पूरे राज्य को कवर कर लेगा। फिलहाल उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में इसका फैलाव बाकी है। विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, सीहोर, इंदौर, उज्जैन और अन्य जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। Harda News: हरदा में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; दो महीने पहले हुई थी शादी बारिश से जनजीवन प्रभावित लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कहीं सड़कें डूब गईं तो कहीं नाले उफान पर आ गए। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव बोले- डिजिटल इंडिया ने बदली देश की तस्वीर, लोगों की जिंदगी हुई आसान

CM Mohan Yadav: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने डिजिटल क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति की है। ऑनलाइन भुगतान से लेकर सरकारी सेवाओं की आसान पहुंच और गांवों तक इंटरनेट के विस्तार ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी हदतक सरल बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रहा है। ‘डिजिटल इंडिया’ से बदला काम करने का तरीका इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान शुरू होने के बाद लोगों के कई काम आसान हुए हैं। अब सरकारी सेवाओं का लाभ लेने, ऑनलाइन भुगतान करने और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। तकनीक के इस्तेमाल से व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनी है। Harda News: हरदा में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; दो महीने पहले हुई थी शादी UPI ने डिजिटल भुगतान को दी नई पहचान सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ा है। सरकार के अनुसार, आज देश में होने वाले करीब 81 प्रतिशत डिजिटल भुगतान UPI के जरिए किए जा रहे हैं। इससे लोगों के लिए पैसे भेजना और भुगतान करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए भारतनेट योजना पर लगातार काम किया गया है। सरकार के मुताबिक, अब तक 2.18 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को भारतनेट नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। इससे गांवों में ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और दूसरी डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। AI और स्टार्टअप्स को मिला बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए 45 हजार से ज्यादा GPUs उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, 2.23 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के जरिए 23.36 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित हुए हैं। CM Mohan Yadav: किसानों के खातों में आएगी करोड़ों की राशि, आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन सीएम मोहन यादव ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। सरकार के अनुसार, अब तक 51 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इन उपलब्धियों का भी किया जिक्र मुख्यमंत्री ने बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देशभर में 42 लाख रूट किलोमीटर से अधिक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया गया है। 70 करोड़ से ज्यादा लोग डिजिलॉकर का उपयोग कर रहे हैं। 8.9 करोड़ से अधिक माताओं और बच्चों की निगरानी पोषण ट्रैकर के जरिए की जा रही है। इसके अलावा 2,500 से ज्यादा सरकारी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध हैं। वहीं, 5G नेटवर्क, स्टार्टअप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन और 12 सेमीकंडक्टर प्लांट जैसी पहलें भी देश के डिजिटल भविष्य को मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की जिंदगी आसान हुई है और विकास को भी नई गति मिली है। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी
Harda News: हरदा में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; दो महीने पहले हुई थी शादी

Harda News: हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रह है कि खेत में सोयाबीन की बुवाई कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हुआ था, तभी अचानक बिजली गिर गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी महज दो महीने पहले हुई थी, जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। सोयाबीन की बुवाई के दौरान हुआ हादसा बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जिजगाव खुर्द में हुआ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप राठौर के रूप में हुई है, जो नर्मदाप्रसाद राठौर के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, प्रदीप अपने खेत में ट्रैक्टर से सोयाबीन की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। CM Mohan Yadav: किसानों के खातों में आएगी करोड़ों की राशि, आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन बारिश से बचने पेड़ के नीचे पहुंचे, तभी गिरी बिजली बारिश से बचने के लिए प्रदीप ने ट्रैक्टर रोक दिया और पास में खड़े एक नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच तेज गर्जना और चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली गिरते ही प्रदीप बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। खेत में मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो महीने पहले ही बंधे थे शादी के बंधन में जानकारी के तहत, मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदीप चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी 20 मई को नर्मदापुरम जिले की एक युवती से हुई थी। शादी के महज दो महीने बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने के खतरे को लेकर एक बार फिर यह घटना गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है। Bhopal News: भोपाल में करंट लगने से टी स्टॉल संचालक की मौत, ठेले से गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट
CM Mohan Yadav: किसानों के खातों में आएगी करोड़ों की राशि, आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन

CM Mohan Yadav: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज कई अहम गतिविधियां होने जा रही हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव में किसानों को करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे, वहीं जबलपुर में एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। और दूसरी तरफ, रेल यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि आज से कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है, जिससे भोपाल मंडल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। सीएम सिवनी में धान महोत्सव और किसान सम्मेलन में शामिल होंगे आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह सिवनी पहुंचकर राज्य स्तरीय धान महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे किसानों को संबोधित करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जबलपुर रवाना होंगे, जहां पर वे ‘गौरव शिखर सम्मान-2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम तक वे भोपाल लौट आएंगे। Bhopal News: भोपाल में करंट लगने से टी स्टॉल संचालक की मौत, ठेले से गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट करीब 4 हजार किसानों के खातों में आएगी प्रोत्साहन राशि धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करेंगे। प्रदेश सरकार श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। सिवनी को 494 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सिवनी जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 349.33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 144.83 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। Bhopal Road Accident: भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, वाहन पलटा; दो युवक घायल, चालक फरार रेल यात्रियों के लिए आज से नई स्पेशल ट्रेन रेल यात्रियों के लिए भी आज राहत भरी खबर है। कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस नई ट्रेन के शुरू होने से मध्य प्रदेश के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहर मदुरै तक बिना ट्रेन बदले सीधी यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ नई स्पेशल ट्रेन से भोपाल मंडल के यात्रियों को सबसे अधिक फायदा होगा। भोपाल, बीना और इटारसी से यात्रा करने वाले लोग अब सीधे मदुरै तक सफर कर सकेंगे। रेलवे ने फिलहाल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के पांच फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या के आधार पर इसके संचालन को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Bhopal News: भोपाल में करंट लगने से टी स्टॉल संचालक की मौत, ठेले से गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट

Bhopal News: भोपाल। राजधानी भोपाल के इमामी गेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने के बाद ठेले से गिरने और इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगते ही वह नीचे गिरते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटे बिजली के तार से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय चेतराम किरार, पिता मुरलीधर किरार, मूल रूप से औबेदुल्लागंज के रहने वाले थे। वे पिछले करीब 15 वर्षों से भोपाल के पीर गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। Bhopal Road Accident: भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, वाहन पलटा; दो युवक घायल, चालक फरार बताया जा रहा है कि 21 जून की दोपहर वह अपने ठेले पर ग्राहकों को चाय और नाश्ता परोस रहे थे। इसी दौरान ठेले के पास रखी इलेक्ट्रिक भट्टी के कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया था। करंट लगते ही ठेले से नीचे गिरे जानकारी में पता चला कि करंट का तेज झटका लगते ही चेतराम संतुलन खो बैठे और ठेले से नीचे गिर गए। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई। फिर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद चेतराम ठेले से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी आपको बता दें कि चेतराम किरार अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा होने के कारण उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Bhopal Road Accident: भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, वाहन पलटा; दो युवक घायल, चालक फरार

Bhopal Road Accident: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया है। तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्राला चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। जाने कैसे हुआ हादसा जानकारी के तहत, 22 वर्षीय लक्ष्मण गौड़ अपने दोस्त अनिमेष यादव के साथ किसी निजी काम से कोलार की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों व्यापम चौराहे से 6 नंबर की तरफ मुड़े, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी अचानक और तेज थी कि कार संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने हालत को देखते हुए तुरंत मदद के लिए आगे आए। Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी मौके पर अफरा-तफरी, चालक फरार इस हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्राले को जब्त कर लिया।पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब इसका असर लगातार तेज होता नज़र आ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश और सक्रिय मौसम सिस्टम की वजह से कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसका सीधा असर जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है। Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी मानसून की रफ्तार तेज, कई संभागों में एंट्री मानसून ने अब मध्य प्रदेश में अच्छी पकड़ बना ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम मंगलवार तक जबलपुर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों में पहुंच चुका है। अगले 2 से 4 दिनों में इसके भोपाल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के बाकी जिलों तक पहुंचने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा और बढ़ेगा। कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सीहोर, विदिशा, रायसेन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर समेत कई जिले शामिल हैं। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और रतलाम में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। Student Protest Bhopal: भोपाल में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, देशभर में आंदोलन का ऐलान बारिश से बिगड़े हालात, कई जगह जलभराव और हादसे लगातार बारिश ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीहोर में नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। देवास में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया जब दो लड़कियां स्कूटी समेत नाले में गिर गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। डिंडौरी में घरों और दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मैहर और सतना में भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बैतूल में बिजली गिरने की घटनाओं से कई लोग झुलस गए हैं। तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहावना लेकिन परेशानी जारी बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में 30.6°C, इंदौर में 33°C, उज्जैन में 35°C, जबलपुर में 32°C और ग्वालियर में 40°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव