Latest

MP Heavy Rain Alert: सीहोर में बारिश का कहर, बारिश से सड़क पर बहे वाहन, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Heavy Rain Alert

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई इलाकों में तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सीहोर जिले के आष्टा में हुई जोरदार बारिश के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। थोड़ी ही देर की बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया और आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क पर खड़ी गाड़ियां तक तेज बहाव में बहती नजर आईं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव बोले- डिजिटल इंडिया ने बदली देश की तस्वीर, लोगों की जिंदगी हुई आसान

सीहोर के आष्टा में बिगड़े हालात

आपको बता दे कि, आष्टा क्षेत्र में करीब 2 घंटे की तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। और पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क किनारे खड़ी बाइकें बहने लगीं, साथ ही कुछ वाहन गिर भी गए। इस हालत में लोगों को अपनी गाड़ियां संभालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज पानी का बहाव साफ देखा जा सकता है।

प्रदेश में मानसून का विस्तार और अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच चुका है और जल्द ही पूरे राज्य को कवर कर लेगा। फिलहाल उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में इसका फैलाव बाकी है। विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, सीहोर, इंदौर, उज्जैन और अन्य जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का अनुमान है।

Harda News: हरदा में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; दो महीने पहले हुई थी शादी

बारिश से जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कहीं सड़कें डूब गईं तो कहीं नाले उफान पर आ गए। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *