CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत हुआ है तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है।
सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि हेमंत खंडेलवाल की सादगी, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हुआ है और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में भी अहम काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैलाश विजयवर्गीय ने भी की तारीफ
इसके साथ ही प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली, अनुभव और संगठन को साथ लेकर चलने की क्षमता से पार्टी को नई ताकत मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
एक साल में किए कई अहम काम
हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कई नई पहल की। उन्होंने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद शुरू कराया और पार्टी से जुड़े मामलों में कार्यकर्ताओं से सीधे बात करने की व्यवस्था भी बनाई। हाल के राजनीतिक मुद्दों पर भी उन्होंने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा।