Latest

Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया

Government Schools

Government Schools : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के डेटा को लेकर एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई मामलों में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को पोर्टल पर गलत तरीके से मृत या रिटायर्ड दिखा दिया गया, जबकि कई मृत और रिटायर्ड शिक्षकों को अब भी कार्यरत दिखाया जा रहा है।

Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल

शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने इस गंभीर गड़बड़ी को देखते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को डेटा का विस्तृत सत्यापन करने और त्रुटियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक स्थिति को प्रभावित कर रही है।

स्कूलवार डेटा का होगा दोबारा सत्यापन

संचालनालय द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर स्कूलों में स्वीकृत पद, कार्यरत शिक्षक और रिक्त पदों की जानकारी अपलोड की गई थी। साथ ही शिक्षकों की पदस्थापना, पदनाम और विषय संबंधी विवरण भी दर्ज किए गए थे। अब इन सभी जानकारियों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई समीक्षा

25 मई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रिक्त पदों के सत्यापन को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला और विकासखंड स्तर पर स्कूलों की जानकारी की जांच कर आवश्यक संशोधन करें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों को गलती से मृत या सेवानिवृत्त दर्ज किया गया है, उनकी प्रविष्टि जिला शिक्षा अधिकारी सत्यापन के बाद रद्द करेंगे। वहीं जिन स्कूलों में नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण डेटा अपडेट नहीं हुआ है, वहां समन्वय स्थापित कर जानकारी अपडेट की जाएगी।

सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संशोधित और सत्यापित सूची 29 मई तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजें। इसके बाद 30 मई 2026 को कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी और आईटी समन्वयक शामिल रहेंगे।

Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *