Bhopal Viral News : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां मॉर्च्युरी के बाहर खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम बिना किसी शायद या परदे के ही कर दिया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग और मरीजों के परिजन यह सब देखते रहे।
Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना
खुले रास्ते पर किया पोस्टमॉर्टम
जानकारी के मुताबिक, बजरिया थाना इलाके से एक व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय बाहर ही स्ट्रेचर पर रख दिया।
इसके बाद डॉक्टरों ने खुले में ही शव का पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया। वहां से लगातार लोगों की आवाजाही होती रही। शव से तेज बदबू आ रही थी। वहां मौजूद कई लोग बदबू के कारण चले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत
अस्पताल के बयान पर उठे सवाल
मामले में फॉरेंसिक विभाग के HOD डॉ. आशीष जैन ने कहा कि कुछ मामलों में मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले हिस्से में काम किया जाता है। उनका कहना है कि खुले में सिर्फ शव की सफाई की जाती है। लेकिन वायरल वीडियो में डॉक्टर खुले रास्ते पर ही शव की चीर-फाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे