Vidisha News : विदिशा। विदिशा के एक मुक्तिधाम में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने देखा कि एक नवजात शिशु का शव जमीन के बाहर पड़ा हुआ है। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात को ठीक तरीके से दफन नहीं किया गया था। इसी कारण जानवरों ने मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाल दिया। घटना के बाद मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
Road Accident : रायसेन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, मौके पर टूटी सांस
अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने देखा मामला
जानकारी के मुताबिक कुछ लोग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नवजात के शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोबारा कराया दफन
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और मुक्तिधाम कर्मचारियों ने मिलकर गहरा गड्ढा खुदवाया और नवजात के शव को दोबारा सम्मानपूर्वक दफन कराया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
घटना के बाद मुक्तिधाम में दफन प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उचित व्यवस्था जरूरी है।