Latest

Mohan Yadav Cabinet : मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की ‘परफॉर्मेंस टेस्ट’ शुरू, मंत्रियों की होगी समीक्षा

Mohan Yadav Cabinet

Mohan Yadav Cabinet : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश की राजनीति में पहली बार भाजपा संगठन स्तर पर मंत्रियों की परफॉर्मेंस की औपचारिक समीक्षा होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन अब संगठन और सरकार के शीर्ष नेताओं के सामने होगा।

भाजपा संगठन की दो दिवसीय बैठक कल से शुरू हो रही है, जिसमें मंत्री अपने करीब ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इस समीक्षा को लेकर पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

“पास पर प्रमोशन, फेल पर बाहर” की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है। पार्टी के अंदर इसे “पास पर प्रमोशन और फेल पर बाहर” वाले फॉर्मूले से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि समीक्षा प्रक्रिया यूपीएससी इंटरव्यू की तर्ज पर होगी, जहां वरिष्ठ नेता मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। हर मंत्री को करीब 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

शीर्ष नेतृत्व करेगा मूल्यांकन

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

इन नेताओं द्वारा मंत्रियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, घोषणाओं की स्थिति, संगठन से समन्वय और जनहित के मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे।

Raisen News : रायसेन में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पहली बार संगठन स्तर पर ऐसी समीक्षा

भाजपा संगठन में पहली बार मंत्रियों के कामकाज की इस तरह विस्तृत समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

दो दिन तक चलने वाले इस मूल्यांकन सत्र पर अब प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *