Latest

Vidisha Theft Case : विदिशा में सूने घर में बड़ी चोरी, बच्चों की गुल्लक तक तोड़ी; लाखों के जेवर और नकदी पार

Vidisha Theft Case

Vidisha Theft Case : विदिशा।   विदिशा शहर की शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित शंकरटिला गली नंबर-1 में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली।

परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये आंकी जा रही है।

बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी

चोरों ने घर में रखी बच्चों की गुल्लक तक तोड़ दी। परिवार का कहना है कि गुल्लक में रखे बड़े नोट चोर ले गए, जबकि सिक्के और चिल्लर वहीं छोड़ दिए। हैरानी की बात यह रही कि लॉकर में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया।

Betul Dumping Protest : बैतूल में कचरा डंपिंग साइट का विरोध, ग्रामीणों ने जताई जलस्रोत और गौवंश को खतरे की आशंका

पीड़ित पूरन सिंह ने बताया कि वे पानी सप्लाई का काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पूरा परिवार घर से बाहर चला गया था।

  • पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के काम पर गई थीं
  • मां भी काम के लिए बाहर थीं
  • दोनों बेटियां कोचिंग गई हुई थीं

इसी दौरान घर पूरी तरह सूना था और चोरों ने मौके का फायदा उठाया।

दोपहर में लौटने पर चला चोरी का पता

दोपहर करीब 2 बजे जब पूरन सिंह घर लौटे तो शुरुआत में सब सामान्य दिखाई दिया। लेकिन जब वे कलेक्शन का पैसा गोदरेज लॉकर में रखने पहुंचे, तो अलमारी का बाहरी गेट बंद मिला, जबकि अंदर के तीनों लॉकर खुले हुए थे।

जांच करने पर घर में रखे सभी कीमती जेवर गायब मिले।

5 तोला सोना और 3 किलो चांदी चोरी

जानकारी के अनुसार चोर लगभग

  • 5 तोला सोना
  • 3 किलो चांदी
  • लाखों रुपये के आभूषण

चुरा ले गए।

Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक

चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठियां, पायल, करधन, चूड़ियां समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं। परिवार ने बताया कि रिश्तेदार द्वारा सुरक्षित रखने के लिए रखी गई चांदी भी चोरी हो गई।

किचन गेट से घुसने की आशंका

परिवार को शक है कि चोर किचन के गेट से घर में दाखिल हुए। घर में ज्यादा तोड़फोड़ नहीं की गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी पास में रहने वाले मनफूल नामदेव के घर में चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

MP Congress News : कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा कलर कोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *