Latest

Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक

Raisen Weather News

Raisen Weather News : रायसेन।   मध्यप्रदेश के रायसेन में गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। जिले में करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। आंधी के चलते सड़कों पर धूल के गुबार छा गए, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिनभर की भीषण गर्मी के बाद चली तेज हवाओं से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

शादी समारोहों के टेंट तक उड़ने लगे

तेज हवा का असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिला। रात में गार्डनों और मैरिज गार्डनों में लगे शादी समारोहों के टेंट तक उड़ने लगे। कई जगह लोगों को टेंट और सजावट संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

आंधी के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

BJP 3D Formula : बीजेपी का नया ‘3D फॉर्मूला’, घुसपैठियों की पहचान से लेकर नाम हटवाने तक की तैयारी

किसानों ने तिरपाल से ढकी गेहूं की उपज

मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए खरीदी केंद्रों पर पहुंचे किसानों ने अपनी गेहूं की उपज को तिरपाल से ढक दिया। इन दिनों मंडियों और खरीदी केंद्रों पर बड़ी मात्रा में गेहूं पहुंच रहा है, ऐसे में अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो खुले में रखी उपज को नुकसान पहुंच सकता है।

एक सप्ताह में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

रायसेन में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज गर्मी पड़ रही है, लेकिन शाम होते-होते बादल छाने और तेज हवाएं चलने लगती हैं।

एक सप्ताह पहले जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि गुरुवार को यह घटकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है।

वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

student rape case : भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र पर गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के बाद रेप केस दर्ज

मौसम विभाग ने जताई बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जारी रह सकता है। विभाग ने कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *