Water Crisis Betul : महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में गहराया पेयजल संकट, कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर ग्रामीण

Water Crisis Betul

Water Crisis Betul : बैतूल।   बैतूल जिले से सटे महाराष्ट्र सीमा के अंधेर बावड़ी गांव में भीषण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए रोज घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को कुएं में उतरकर जान जोखिम में डालते हुए पानी निकालना पड़ रहा है। पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। “मजदूरी करें या पानी भरें” गांव की एक बुजुर्ग महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे मजदूरी करें या पानी भरने में पूरा दिन लगाएं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता गांव में आते हैं, लेकिन पानी की स्थायी व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। Vidisha Theft Case : विदिशा में सूने घर में बड़ी चोरी, बच्चों की गुल्लक तक तोड़ी; लाखों के जेवर और नकदी पार कुएं में उतरकर निकालना पड़ रहा पानी ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निचले ढाने में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां महिलाएं और पुरुष दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। गांव में मौजूद एकमात्र कुएं से पानी निकालने के लिए लोगों को कुएं के अंदर उतरना पड़ता है। एक व्यक्ति नीचे जाकर बाल्टियों में पानी भरता है, जबकि ऊपर खड़े लोग रस्सियों की मदद से पानी खींचते हैं। इसके बाद लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। 300 मकानों के गांव में नहीं पहुंची नल-जल योजना ग्रामीण अक्षय के मुताबिक गांव में करीब 300 मकान हैं और अधिकांश लोग फॉरेस्ट चौकी क्षेत्र में रहते हैं। इसके बावजूद गांव में अब तक हर घर नल-जल योजना का काम शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को मेंढ़ा डैम से पानी सप्लाई की योजना की जानकारी दी गई थी, लेकिन उसका कोई असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा। Rani Kamlapati Station : भोपाल में TTE ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीटा, घूंसा मारकर तोड़ा दांत तीनों हैंडपंप बंद, बढ़ी परेशानी गांव में लगे तीनों हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे पानी का संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोज घंटों लाइन में लगने के कारण मजदूरी और दूसरे काम प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों का पूरा दिन सिर्फ पानी जुटाने में ही निकल जाता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

Bhopal Crime News : भोपाल में तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Bhopal Crime News : भोपाल।   भोपाल के कमला नगर इलाके में एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय महिला की आरोपी से पहचान साल 2021 में हुई थी। महिला के मोबाइल पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। Vidisha Theft Case : विदिशा में सूने घर में बड़ी चोरी, बच्चों की गुल्लक तक तोड़ी; लाखों के जेवर और नकदी पार शादी का भरोसा देकर किया शोषण आरोपी युवक ने अपना नाम सुरेंद्र राय बताया था। उसने महिला को अपने घर बुलाकर खुद को तलाकशुदा बताया और शादी करने का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर महिला ने कमला नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी निरूपमा पांडे के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Betul Dumping Protest : बैतूल में कचरा डंपिंग साइट का विरोध, ग्रामीणों ने जताई जलस्रोत और गौवंश को खतरे की आशंका

Vidisha Theft Case : विदिशा में सूने घर में बड़ी चोरी, बच्चों की गुल्लक तक तोड़ी; लाखों के जेवर और नकदी पार

Vidisha Theft Case

Vidisha Theft Case : विदिशा।   विदिशा शहर की शिक्षक कॉलोनी के पास स्थित शंकरटिला गली नंबर-1 में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये आंकी जा रही है। बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी चोरों ने घर में रखी बच्चों की गुल्लक तक तोड़ दी। परिवार का कहना है कि गुल्लक में रखे बड़े नोट चोर ले गए, जबकि सिक्के और चिल्लर वहीं छोड़ दिए। हैरानी की बात यह रही कि लॉकर में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। Betul Dumping Protest : बैतूल में कचरा डंपिंग साइट का विरोध, ग्रामीणों ने जताई जलस्रोत और गौवंश को खतरे की आशंका पीड़ित पूरन सिंह ने बताया कि वे पानी सप्लाई का काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पूरा परिवार घर से बाहर चला गया था। पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के काम पर गई थीं मां भी काम के लिए बाहर थीं दोनों बेटियां कोचिंग गई हुई थीं इसी दौरान घर पूरी तरह सूना था और चोरों ने मौके का फायदा उठाया। दोपहर में लौटने पर चला चोरी का पता दोपहर करीब 2 बजे जब पूरन सिंह घर लौटे तो शुरुआत में सब सामान्य दिखाई दिया। लेकिन जब वे कलेक्शन का पैसा गोदरेज लॉकर में रखने पहुंचे, तो अलमारी का बाहरी गेट बंद मिला, जबकि अंदर के तीनों लॉकर खुले हुए थे। जांच करने पर घर में रखे सभी कीमती जेवर गायब मिले। 5 तोला सोना और 3 किलो चांदी चोरी जानकारी के अनुसार चोर लगभग 5 तोला सोना 3 किलो चांदी लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठियां, पायल, करधन, चूड़ियां समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं। परिवार ने बताया कि रिश्तेदार द्वारा सुरक्षित रखने के लिए रखी गई चांदी भी चोरी हो गई। किचन गेट से घुसने की आशंका परिवार को शक है कि चोर किचन के गेट से घर में दाखिल हुए। घर में ज्यादा तोड़फोड़ नहीं की गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी पास में रहने वाले मनफूल नामदेव के घर में चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। MP Congress News : कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा कलर कोड

Betul Dumping Protest : बैतूल में कचरा डंपिंग साइट का विरोध, ग्रामीणों ने जताई जलस्रोत और गौवंश को खतरे की आशंका

Betul Dumping Protest

Betul Dumping Protest : बैतूल।   बैतूल के पास कड़ाई ग्राम पंचायत में प्रस्तावित कचरा डंपिंग साइट का स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर डंपिंग साइट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि शहर का कचरा खुले में डंप किए जाने से पर्यावरण, भूजल और गौवंश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। गौवंश के स्वास्थ्य को लेकर चिंता ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि डंपिंग साइट पर फेंके जाने वाले प्लास्टिक और जहरीले कचरे को आवारा और पालतू गौवंश खाने को मजबूर होंगे। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। Rani Kamlapati Station : भोपाल में TTE ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीटा, घूंसा मारकर तोड़ा दांत उन्होंने गोठाना क्षेत्र की पुरानी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि पहले भी इस तरह के कचरे के कारण कई गायों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। भूजल और जलस्रोत प्रदूषित होने का डर स्थानीय लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि कचरे से निकलने वाला दूषित पानी आसपास के जलस्रोतों और भूजल को प्रदूषित कर सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे गांवों में बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। खासकर गर्मियों में जलस्रोतों के दूषित होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। पुरानी घटनाओं का दिया हवाला ग्रामीणों ने शाहपुर क्षेत्र के कोयलारी में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि पहले कचरे में छिपे विस्फोटकों के कारण गौवंश घायल हुए थे और कुछ की मौत भी हो गई थी। इसी वजह से ग्रामीण डंपिंग साइट को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हैं और किसी भी तरह का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं हैं। Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक ग्रामीणों की ये हैं मुख्य मांगें ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डंपिंग साइट को आबादी और गौचर भूमि से दूर बनाया जाए पूरे क्षेत्र की बाड़ेबंदी की जाए गौवंश के प्रवेश पर रोक लगाई जाए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग प्रबंधन किया जाए बायो-ट्रीटमेंट और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था हो ग्रामीणों का कहना है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के खुले में कचरा डंप करना क्षेत्र के लिए खतरा बन सकता है। यह मामला पहले भी विवादों में रह चुका है। कड़ाई ग्राम पंचायत में कचरा डंपिंग को लेकर पहले जारी आदेश के खिलाफ ग्रामीण हाईकोर्ट तक पहुंच चुके हैं। अब नए प्रस्ताव के बाद एक बार फिर क्षेत्र में विरोध बढ़ गया है और ग्रामीणों में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

Rani Kamlapati Station : भोपाल में TTE ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीटा, घूंसा मारकर तोड़ा दांत

Rani Kamlapati Station

Rani Kamlapati Station : भोपाल।  भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ टीटीई द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीटीई ने महिला के मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका दांत टूट गया। घटना 6 मई की बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीटीई नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। एसी कोच में चढ़ने पर भड़का टीटीई जानकारी के अनुसार सुशीला देवी (75) नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन चलने ही वाली थी, इसलिए वह सामने मौजूद एसी कोच में चढ़ गईं। उनका कहना था कि वह धीरे-धीरे चलकर अपने स्लीपर कोच तक पहुंच जाएंगी। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद टीटीई नदीम खान ने उन्हें तुरंत कोच से उतरने के लिए कहा। बुजुर्ग महिला ने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह तेजी से नहीं चल सकतीं। बताया जा रहा है कि इसी बात पर टीटीई भड़क गया। Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक घूंसा मारकर तोड़ दिया दांत आरोप है कि टीटीई ने महिला का हाथ पकड़कर मोड़ दिया और विरोध करने पर उनके मुंह पर घूंसा मार दिया। घूंसा लगते ही महिला का दांत टूट गया और मुंह से खून निकलने लगा। ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। इसके बाद महिला ने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत ट्रेन के रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने के बाद महिला अपने बेटे के साथ जीआरपी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी के मुताबिक आरोपी टीटीई नदीम खान के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। महिला का बेटा भी है रेलवे कर्मचारी पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का बेटा भी रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना सामने आने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह की मारपीट बेहद अमानवीय है और रेलवे प्रशासन को अपने कर्मचारियों के व्यवहार पर सख्ती से ध्यान देना चाहिए। MP Congress News : कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा कलर कोड

Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक

Raisen Weather News

Raisen Weather News : रायसेन।   मध्यप्रदेश के रायसेन में गुरुवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। जिले में करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। आंधी के चलते सड़कों पर धूल के गुबार छा गए, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद चली तेज हवाओं से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शादी समारोहों के टेंट तक उड़ने लगे तेज हवा का असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिला। रात में गार्डनों और मैरिज गार्डनों में लगे शादी समारोहों के टेंट तक उड़ने लगे। कई जगह लोगों को टेंट और सजावट संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। आंधी के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। BJP 3D Formula : बीजेपी का नया ‘3D फॉर्मूला’, घुसपैठियों की पहचान से लेकर नाम हटवाने तक की तैयारी किसानों ने तिरपाल से ढकी गेहूं की उपज मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए खरीदी केंद्रों पर पहुंचे किसानों ने अपनी गेहूं की उपज को तिरपाल से ढक दिया। इन दिनों मंडियों और खरीदी केंद्रों पर बड़ी मात्रा में गेहूं पहुंच रहा है, ऐसे में अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो खुले में रखी उपज को नुकसान पहुंच सकता है। एक सप्ताह में 5 डिग्री तक गिरा तापमान रायसेन में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज गर्मी पड़ रही है, लेकिन शाम होते-होते बादल छाने और तेज हवाएं चलने लगती हैं। एक सप्ताह पहले जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि गुरुवार को यह घटकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। student rape case : भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र पर गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के बाद रेप केस दर्ज मौसम विभाग ने जताई बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जारी रह सकता है। विभाग ने कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

BJP 3D Formula : बीजेपी का नया ‘3D फॉर्मूला’, घुसपैठियों की पहचान से लेकर नाम हटवाने तक की तैयारी

BJP 3D Formula

BJP 3D Formula : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अब कथित घुसपैठियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर नया अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए “3D फॉर्मूला” तैयार किया है, जिसके तहत जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। पार्टी की जिला इकाइयों को इसके लिए करीब 100 पन्नों का ट्रेनिंग कोर्स भी भेजा गया है। क्या है बीजेपी का 3D फॉर्मूला? बीजेपी के इस नए अभियान में 3D का मतलब बताया गया है Detect – घुसपैठियों की पहचान करना Delete – वोटर लिस्ट से नाम हटवाना Deport – घर वापसी या निष्कासन की प्रक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को यह सिखाया जाएगा कि संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान कैसे की जाए, संबंधित दस्तावेजों की जानकारी कैसे जुटाई जाए और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई जाए। MP Congress News : कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा कलर कोड वोटर लिस्ट पर रहेगा खास फोकस जानकारी के मुताबिक पार्टी का विशेष फोकस मतदाता सूची पर रहेगा। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट की जांच, संदिग्ध नामों की पहचान और संबंधित अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन और संगठनात्मक नेटवर्क के जरिए जानकारी जुटाने पर भी जोर दिया जाएगा। जिला इकाइयों को भेजा गया ट्रेनिंग मॉड्यूल सूत्रों के अनुसार बीजेपी संगठन ने जिला इकाइयों को करीब 100 पन्नों का विस्तृत ट्रेनिंग मॉड्यूल भेजा है। इसमें कानूनी प्रक्रिया, संगठनात्मक रणनीति और जमीनी स्तर पर काम करने के तरीके शामिल किए गए हैं। पार्टी का मानना है कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जा सकता है। राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा बीजेपी के इस नए 3D फॉर्मूले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसे आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में इस अभियान को लेकर प्रदेश की राजनीति और गरमा सकती है। MP Weather Update : मप्र में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Congress News : कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा कलर कोड

MP Congress News

MP Congress News : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में अब जिला अध्यक्षों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू करने की तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है। यह समीक्षा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) All India Congress Committee  के निर्देश पर की जाएगी। पार्टी का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और सक्रिय नेतृत्व को आगे बढ़ाना बताया जा रहा है। तीन महीने के कामकाज की होगी जांच जानकारी के अनुसार पार्टी का “कनेक्ट सेंटर” जिला अध्यक्षों के पिछले तीन महीने के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करेगा। इसमें संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं से संवाद, बूथ स्तर की गतिविधियां, जनसंपर्क और पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता जैसे बिंदुओं को आधार बनाया जाएगा। हर जिला अध्यक्ष को अपने कामकाज की रिपोर्ट भी सौंपनी होगी, जिसके आधार पर उनका मूल्यांकन तैयार किया जाएगा। MP Weather Update : मप्र में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट रिपोर्ट कार्ड में मिलेगा कलर कोड कांग्रेस की इस नई व्यवस्था में जिला अध्यक्षों को उनके प्रदर्शन के अनुसार कलर कोड दिया जाएगा हरा रंग (Green Code) – बेहतर और संतोषजनक प्रदर्शन एम्बर रंग (Amber Code) – औसत प्रदर्शन लाल रंग (Red Code) – खराब प्रदर्शन पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस कलर कोड सिस्टम के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी आसान होगी और कमजोर जिलों की पहचान भी जल्दी हो सकेगी। खराब प्रदर्शन पर मिलेगा अतिरिक्त समय जिन जिला अध्यक्षों का प्रदर्शन कमजोर पाया जाएगा, उन्हें तुरंत हटाने के बजाय सुधार का मौका दिया जाएगा। पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को तीन महीने का अतिरिक्त समय दे सकती है, ताकि वे संगठनात्मक कामकाज में सुधार कर सकें। हालांकि दूसरी बार होने वाले रिव्यू में भी प्रदर्शन खराब रहने पर संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। Digital Safety Training : स्कूलों में पढ़ाई जाएगी साइबर सिक्योरिटी, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग संगठन को सक्रिय करने की रणनीति राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को ज्यादा सक्रिय और जवाबदेह बनाने की कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत अब पदाधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि जिला स्तर पर संगठन मजबूत हो और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। इसी कारण प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू की जा रही है। जल्द शुरू हो सकता है रिव्यू अभियान सूत्रों के मुताबिक AICC के निर्देश के बाद प्रदेश संगठन स्तर पर इसकी तैयारी तेज हो गई है और जल्द ही जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू शुरू किया जा सकता है। इससे प्रदेश कांग्रेस संगठन में हलचल भी तेज हो गई है।

MP Weather Update : मप्र में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update

  MP Weather Update : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को रीवा में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। Digital Safety Training : स्कूलों में पढ़ाई जाएगी साइबर सिक्योरिटी, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग शुक्रवार को 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र समेत 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है, उनमें ग्वालियर भिंड मुरैना दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना रीवा मऊगंज सीधी सिंगरौली मैहर उमरिया शहडोल अनूपपुर डिंडौरी मंडला सिवनी बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। student rape case : भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र पर गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के बाद रेप केस दर्ज 34 जिलों में गर्मी का असर जारी प्रदेश के दूसरे हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 34 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास बना रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाने से तापमान में हल्की राहत मिल सकती है। मौसम बदलने की क्या है वजह? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में बदलाव के कारण प्रदेश में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नमी आने से कई इलाकों में बादल बन रहे हैं, जिसके चलते आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। Bhopal crime news : राजधानी भोपाल में नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया, पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार  

Digital Safety Training : स्कूलों में पढ़ाई जाएगी साइबर सिक्योरिटी, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग

Digital Safety Training

Digital Safety Training : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश में बढ़ते साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब प्रदेश के स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ड्राफ्ट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से भी डिजिटल दुनिया के खतरों और उनसे बचाव के उपाय सिखाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस विषय की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की समझ और जागरूकता का मूल्यांकन हो सके। student rape case : भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र पर गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के बाद रेप केस दर्ज शुरुआत में 500 स्कूलों में लागू होगी योजना स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार शुरुआती चरण में प्रदेश के करीब 500 स्कूलों में साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसे अन्य सरकारी और निजी स्कूलों तक विस्तारित किया जाएगा। विभाग का मानना है कि आज के दौर में बच्चे कम उम्र में ही इंटरनेट, मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें डिजिटल सुरक्षा की सही जानकारी देना बेहद जरूरी हो गया है। क्या-क्या सिखाया जाएगा? साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम में छात्रों को कई अहम विषयों की जानकारी दी जाएगी। इनमें शामिल होंगे ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव फर्जी लिंक और फिशिंग अटैक की पहचान सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्स साइबर बुलिंग और उससे बचाव सुरक्षित पासवर्ड बनाना ऑनलाइन गेमिंग के खतरे डिजिटल फुटप्रिंट और डेटा सुरक्षा AI और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के तरीके छात्रों को यह भी बताया जाएगा कि किसी साइबर अपराध का शिकार होने पर शिकायत कहां और कैसे करनी है। MP breaking news : मध्य प्रदेश में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का हाईवे जाम, 580 KM में 7 जगह प्रदर्शन; कई जिलों में तनाव बच्चों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने की तैयारी विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं। कई बार बच्चे अनजाने में फर्जी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, निजी जानकारी साझा कर देते हैं या ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के जरिए ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में स्कूल स्तर पर साइबर सुरक्षा की शिक्षा बच्चों को जागरूक और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने में मदद करेगी। इससे छात्रों में इंटरनेट के सुरक्षित और संतुलित उपयोग की समझ विकसित होगी। परीक्षा के जरिए होगी समझ की जांच स्कूल शिक्षा विभाग इस विषय को केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहता। इसलिए साइबर सिक्योरिटी से जुड़े पाठ की परीक्षा भी ली जाएगी। परीक्षा के जरिए यह जांचा जाएगा कि छात्र डिजिटल सुरक्षा के नियमों और ऑनलाइन खतरों को कितनी अच्छी तरह समझ पाए हैं। शिक्षकों को भी दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग जानकारी के मुताबिक इस विषय को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग साइबर एक्सपर्ट्स और तकनीकी संस्थानों की मदद से ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार कर रहा है, ताकि शिक्षक बच्चों को आसान भाषा में साइबर सुरक्षा की जानकारी दे सकें। Sehore News : सीहोर जिला अस्पताल की मर्चुरी में 4 दिन से लावारिस पड़ी नवजात, 40 दिन ICU में चला था इलाज डिजिटल दौर की नई जरूरत विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में साइबर सिक्योरिटी केवल तकनीकी क्षेत्र का विषय नहीं रहेगा, बल्कि हर नागरिक के लिए जरूरी कौशल बन जाएगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर इसकी शुरुआत बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल बच्चों को ऑनलाइन दुनिया के खतरों से बचाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की सीख भी देगी।