Vidisha Fire News : विदिशा के अरवरिया गांव में भीषण आग, तीन हार्वेस्टर और अनाज जलकर राख

Vidisha Fire News

Vidisha Fire News : विदिशा।  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अरवरिया गांव में भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। इस आगजनी में तीन हार्वेस्टर, एक जीप, कई कृषि उपकरण और घरों में रखा हजारों क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई आग की रफ्तार

ग्रामीणों के अनुसार, आग अचानक भड़की और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी कृषि मशीनों और घरों में रखे अनाज को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को संभलने और सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला।

CM Kanyadan Yojana : बैतूल में शादी समारोह में हादसा, डीजे वाहन भीड़ में घुसा

किसानों को भारी नुकसान

किसान रेवा राम बघेल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस आग में उनकी सालभर की मेहनत जलकर राख हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि नरवाई जलाने पर रोक के कारण खेतों की सफाई नहीं हो सकी, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई।

दमकल की देरी पर नाराजगी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे नुकसान और बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि समय पर राहत कार्य शुरू होता, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।

आग के कारणों की जांच जारी

कुछ ग्रामीणों का मानना है कि आग 4-5 किलोमीटर दूर से फैलते हुए गांव तक पहुंची, जबकि अन्य लोगों ने बिजली के तारों से आग लगने की आशंका जताई है। एसडीएम क्षितिज शर्मा के अनुसार, आग काफी भीषण थी और इसके कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है।

Outsource Employees Protest : भोपाल में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 हजार वेतन की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *