Latest

CM Kanyadan Yojana : बैतूल में शादी समारोह में हादसा, डीजे वाहन भीड़ में घुसा

Betul Train Accident

CM Kanyadan Yojana : बैतूल | बैतूल जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समारोह के बीच एक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दूल्हा अनुल सरोदे और उसका भाई राहुल वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

MSP News : सीएम मोहन यादव बोले- किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, खरीदी अवधि बढ़ी

कंडम वाहन को बनाया गया था डीजे

परिजनों का आरोप है कि जिस वाहन से हादसा हुआ, वह एक पुराना और जर्जर (कंडम) वाहन था, जिसे मॉडिफाई कर डीजे वाहन बना दिया गया था। इसी वजह से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया।

घटना के बाद विवाह समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोगों ने घायलों को संभालकर तुरंत इलाज के लिए भेजा।

मुलताई का रहने वाला है दूल्हा

घायल दूल्हा अनुल सरोदे मुलताई ब्लॉक के बुकालखापा गांव का निवासी है, जो घोड़ाडोंगरी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। घटना के बाद दूल्हे के परिजनों ने प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है। साथ ही ऐसे वाहनों के उपयोग पर सख्ती की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *