Raisen News : रायसेन में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

Raisen News

Raisen News : रायसेन | रायसेन जिले के बेगमगंज में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर गेहूं सुखाने गई 48 वर्षीय महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गल्ला व्यापारी राजेश जैन की पत्नी सीमा जैन के रूप में हुई है।

पॉलिथीन हवा में उड़कर तार से चिपकी

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे सीमा जैन छत पर गेहूं सुखाने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पॉलिथीन को धोकर उसका पानी झाड़ा, जो हवा में उड़कर सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से जा चिपकी। इससे महिला करंट की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Viral Video Crime : भोपाल में युवक को निर्वस्त्र कर चेहरे पर पेशाब किया, अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

तेज आवाज सुनकर छत पर पहुंचे लोग

घटना के समय तेज आवाज सुनकर मकान में रहने वाले किराएदार तुरंत छत पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला अचेत अवस्था में पड़ी हैं। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की खबर फैलते ही बेगमगंज में शोक का माहौल बन गया। गल्ला व्यापारी की पत्नी के निधन पर स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि दी।

Guest Teachers Protest : भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *