Latest

Neemuch Solar Park: सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, नीमच बनेगा ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल कैपिटल; 500 मेगावॉट सोलर पार्क का शुभारंभ

Neemuch Solar Park

Neemuch Solar Park: मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश का नीमच अब ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से अपनी नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नीमच में 500 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाजापुर के 450 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क का भी लोकार्पण किया गया।

2.14 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नीमच के इस सोलर पार्क से उत्पादित बिजली महज 2.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे देश की सबसे सस्ती बिजली बताते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अब सिर्फ बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ग्रीन एनर्जी का बड़ा हब बनेगा नीमच

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन का इलाका तेजी से औद्योगिक विकास का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नीमच केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि ग्रीन पावर सेक्टर का ग्लोबल कैपिटल बनने की क्षमता रखता है।

सौर ऊर्जा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार

मुख्यमंत्री के मुताबिक, नीमच जिले में फिलहाल 675 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। वहीं करीब 1,952 मेगावॉट क्षमता की नई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा यहां देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजनाओं में से एक भी विकसित की जा रही है।

Pachmarhi Road Accident: नर्मदापुरम के पास भीषण हादसा, पचमढ़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो बनी मौत का कारण, शिक्षक परिवार समेत 5 की मौत, 2 घायल

2,080 करोड़ रुपये की दो बड़ी सौर परियोजनाएं

नीमच और शाजापुर में शुरू हुई दोनों सौर परियोजनाओं की कुल लागत 2,080 करोड़ रुपये है। इनमें नीमच का 500 मेगावॉट और शाजापुर का 450 मेगावॉट सोलर पार्क शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी।

उद्योगों और रोजगार पर भी सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि नीमच में करीब 1,554 करोड़ रुपये की लागत से 38 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया है। इनमें करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले सोलर ग्लास निर्माण संयंत्र की भी शुरुआत हुई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। फूड पार्क, पीएम मित्र पार्क और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

Raisen News : रायसेन का बारना बांध टूटी दीवारों के बीच सवालों में घिरा, भारी बारिश में हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण

इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में नीमच को जावरा-उज्जैन होते हुए भोपाल से जोड़ने वाला नया राजमार्ग मिलेगा। वहीं मंदसौर से भोपाल तक नए हाईवे का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी बताया कि गांधी सागर अभयारण्य अब चीतों का नया घर बन चुका है और जल्द ही यहां दो और चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *