Student Protest Bhopal: भोपाल में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, देशभर में आंदोलन का ऐलान

Student Protest Bhopal: भोपाल। भोपाल में NSUI की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र हितों, परीक्षा व्यवस्था और बढ़ते मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक अंशुल त्रिवेदी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे। NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत देश के 28 शहरों में एक साथ की गई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं को लेकर एक बड़ा अभियान है जिसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। Fake Birth Certificate: नर्मदापुरम जिला अस्पताल में जन्म प्रमाण-पत्र घोटाले का खुलासा, सरकारी पोर्टल से जारी हुए फर्जी सर्टिफिकेट परीक्षा दबाव और आत्महत्या के मामलों पर चिंता अंशुल त्रिवेदी ने कहा कि आज परीक्षा का दबाव इतना बढ़ गया है कि छात्र गंभीर मानसिक तनाव में आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि NEET पेपर लीक मामले के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। “सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या” का आरोप उन्होंने कहा कि यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि “सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या” है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कॉलेजों में ‘नो सुसाइड कैंपेन’ चलाया जाएगा ताकि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत किया जा सके। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आज अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज ले रहे हैं, लेकिन पेपर लीक और भर्ती में गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को छात्रों के मुद्दों पर बड़ा कार्यक्रम होगा और संसद भवन तक मार्च निकाला जाएगा। Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव
Fake Birth Certificate: नर्मदापुरम जिला अस्पताल में जन्म प्रमाण-पत्र घोटाले का खुलासा, सरकारी पोर्टल से जारी हुए फर्जी सर्टिफिकेट

Fake Birth Certificate: नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला अस्पताल से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरकारी रिकॉर्ड से जुड़े जन्म प्रमाण-पत्रों में कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोप है कि सरकारी CRS (Civil Registration System) पोर्टल का गलत इस्तेमाल कर फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इतना ही नहीं, इन दस्तावेजों पर फर्जी सील और नकली हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से जांच कराने की मांग की है। Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव रजिस्ट्रार की आईडी से बदले गए रिकॉर्ड अस्पताल के चिकित्सक और जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश सिंघल ने जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी है।शिकायत के मुताबिक, एक मामले में अस्पताल के रजिस्ट्रार की CRS पोर्टल आईडी का कथित तौर पर दुरुपयोग करते हुए एक बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र में माता-पिता का नाम और पता बदल दिया गया। जबकि अस्पताल के मूल जन्म रजिस्टर और डिलीवरी रिकॉर्ड में ऐसा कोई बदलाव दर्ज नहीं है। हैरानी की बात यह है कि बिना किसी आवेदन के संशोधित प्रमाण-पत्र भी जारी हो गया। जुड़वा बच्चों के प्रमाण-पत्रों में भी मिली गड़बड़ी जांच के दौरान एक और मामला सामने आया, जिसमें जुड़वा बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्रों में भी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इससे आशंका और गहरा गई कि यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया जा रहा फर्जीवाड़ा हो सकता है। Jeevansathi Scam: जीवनसाथी डॉट कॉम पर मिला ‘दूल्हा’ निकला ठग, ब्लड कैंसर का बहाना बनाकर युवती से 26.86 लाख ऐंठे फर्जी सील और नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल लिखित शिकायत में यह भी बताया गया है कि जिन प्रमाण-पत्रों पर सवाल उठे हैं, उन पर लगी डिस्पैच सील अस्पताल की असली सील से अलग है। इतना ही नहीं, कार्यालय प्रभारी के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए हैं। इन तथ्यों के सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल के बाहर कोई संगठित गिरोह फर्जी सील और जाली हस्ताक्षरों के जरिए सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहा है। सिविल सर्जन ने पुलिस से मांगी जांच जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले ने बताया कि मामला सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को लिखित शिकायत भेज दी है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का अनुरोध किया है। साथ ही जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि सरकारी पोर्टल का दुरुपयोग कैसे हुआ और इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग शामिल हैं। CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की बातें
Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव

Betul News: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चिचोली थाना क्षेत्र की उफनती चंपा नदी में बाइक समेत बह जाने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जानकारी के तहत, दोनों सोमवार शाम घर लौट रहे थे, लेकिन पानी में डूबे रपटे को पार करने की कोशिश उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई। और मंगलवार सुबह दोनों के शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसे मिले। लोगों ने रोकाने पार भी ग्रामीण नहीं रुके जानकारी के अनुसार, सिप्लाई गांव निवासी राजेश बिहारे (42) और दद्दू धुर्वे (40) देवपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान चंपा नदी का जलस्तर काफी बढ़ चुका था और रपटा पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कुछ देर रुकने और पानी का बहाव कम होने का इंतजार करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बाइक के साथ रपटा पार करने की कोशिश की। तेज बहाव के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों नदी में बह गए। Jeevansathi Scam: जीवनसाथी डॉट कॉम पर मिला ‘दूल्हा’ निकला ठग, ब्लड कैंसर का बहाना बनाकर युवती से 26.86 लाख ऐंठे सुबह झाड़ियों में मिले शव घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फिर मंगलवार सुबह कुंवर देव टेकड़ा के पास नदी किनारे झाड़ियों में दोनों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलने पर चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेज दिया। साथ ही बताया जा रहा है कि राजेश बिहारे देवपुर मार्ग पर पंचर बनाने की दुकान चलाते थे, जबकि दद्दू धुर्वे खेती-किसानी से जुड़े थे। दोनों की मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार बारिश के चलते बैतूल जिले के कई नदी-नाले और रपटे उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले रपटों और पुलों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। पानी कम होने तक सुरक्षित स्थान पर इंतजार करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की बातें
Jeevansathi Scam: जीवनसाथी डॉट कॉम पर मिला ‘दूल्हा’ निकला ठग, ब्लड कैंसर का बहाना बनाकर युवती से 26.86 लाख ऐंठे

Jeevansathi Scam: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जीवनसाथी डॉट कॉम पर खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताने वाले एक शातिर युवक ने पहले एक युवती का भरोसा जीता और शादी का सपना दिखाया। इसके बाद कभी ब्लड कैंसर तो कभी दूसरी मजबूरियों का बहाना बनाकर उससे 26 लाख 86 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी देश छोड़कर रूस भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही इंदौर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी ने फर्जी पहचान के सहारे युवती से लगातार संपर्क बनाए रखा और शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह भारतीय नौसेना में अधिकारी नहीं था, बल्कि फर्जी पहचान बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की बातें नेवी अफसर बनकर बनाया भरोसा क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी की पहचान जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू (29) निवासी गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताया और इसी पहचान के जरिए युवती से संपर्क किया। बातचीत बढ़ने के बाद उसने शादी का भरोसा दिलाया और आर्थिक मदद मांगना शुरू कर दिया। ब्लड कैंसर के बहाने से ऐंठे लाखों रुपये जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को ब्लड कैंसर से पीड़ित बताकर इलाज के नाम पर भी युवती से पैसे लिए। अलग-अलग बहाने बनाकर उसने कुल 26 लाख 86 हजार 500 रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। हालांकि पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी भारतीय नौसेना में नहीं था। वह रूस की राजधानी मॉस्को में लेबर कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था और फर्जी पहचान के जरिए लोगों को ठगता था। Neemuch Solar Park: सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, नीमच बनेगा ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल कैपिटल; 500 मेगावॉट सोलर पार्क का शुभारंभ रूस भागने से पहले एयरपोर्ट पर दबोचा गया क्राइम ब्रांच की आगे की जांच में यह भी मालूम हुआ कि आरोपी 27 जून को रूस जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था। इमिग्रेशन जांच में उसके खिलाफ दर्ज शिकायत सिस्टम में सामने आने के बाद अधिकारियों ने उसे रोक लिया और आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को इंदौर लेकर आई। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह फर्जी पहचान बनाकर कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। फिलहाल उसके बैंक खातों, मोबाइल फोन और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में कोई और भी शामिल था या नहीं। Raisen News : रायसेन का बारना बांध टूटी दीवारों के बीच सवालों में घिरा, भारी बारिश में हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण
CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की बातें

CM Mohan Yadav: बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बैतूल दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। बल्कि उन्होंने बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में एक ग्रामीण परिवार के घर पहुंचकर उनके साथ भोजन किया और बाद में रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय अंदाज ने गांव के लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रामीण परिवार के साथ किया भोजन आपको दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू निवासी शानु मंगल भुसुमकर के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ जमीन पर बैठकर श्रीअन्न से तैयार भोजन किया। मुख्यमंत्री को अपने घर पर पाकर परिवार के सदस्य भावुक नजर आए, वहीं आसपास के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहोल देखने को मिला। फिर भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल प्रवास के दौरान एक ग्रामीण परिवार के घर भोजन करने का यह अनुभव हमेशा उनकी यादों में रहेगा। Neemuch Solar Park: सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, नीमच बनेगा ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल कैपिटल; 500 मेगावॉट सोलर पार्क का शुभारंभ परिवार से जाना स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली मुख्यमंत्री ने भोजन के दौरान परिवार के सदस्यों से स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और खान-पान को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का घर बनने का सपना पूरा हुआ। इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे आत्मीय बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की सादगी, लोगों का अपनापन और उनका विश्वास ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सीएम ने ग्रामीणों का जताया आभार इसके बाद रात्रि चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कुकरू के ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास और किसानों की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्य आगे भी प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे।
Neemuch Solar Park: सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, नीमच बनेगा ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल कैपिटल; 500 मेगावॉट सोलर पार्क का शुभारंभ

Neemuch Solar Park: मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश का नीमच अब ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से अपनी नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नीमच में 500 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाजापुर के 450 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क का भी लोकार्पण किया गया। 2.14 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी बिजली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नीमच के इस सोलर पार्क से उत्पादित बिजली महज 2.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे देश की सबसे सस्ती बिजली बताते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अब सिर्फ बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ग्रीन एनर्जी का बड़ा हब बनेगा नीमच सीएम मोहन यादव ने कहा कि नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन का इलाका तेजी से औद्योगिक विकास का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नीमच केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि ग्रीन पावर सेक्टर का ग्लोबल कैपिटल बनने की क्षमता रखता है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार मुख्यमंत्री के मुताबिक, नीमच जिले में फिलहाल 675 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। वहीं करीब 1,952 मेगावॉट क्षमता की नई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा यहां देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजनाओं में से एक भी विकसित की जा रही है। Pachmarhi Road Accident: नर्मदापुरम के पास भीषण हादसा, पचमढ़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो बनी मौत का कारण, शिक्षक परिवार समेत 5 की मौत, 2 घायल 2,080 करोड़ रुपये की दो बड़ी सौर परियोजनाएं नीमच और शाजापुर में शुरू हुई दोनों सौर परियोजनाओं की कुल लागत 2,080 करोड़ रुपये है। इनमें नीमच का 500 मेगावॉट और शाजापुर का 450 मेगावॉट सोलर पार्क शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी। उद्योगों और रोजगार पर भी सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने बताया कि नीमच में करीब 1,554 करोड़ रुपये की लागत से 38 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया है। इनमें करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले सोलर ग्लास निर्माण संयंत्र की भी शुरुआत हुई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। फूड पार्क, पीएम मित्र पार्क और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। Raisen News : रायसेन का बारना बांध टूटी दीवारों के बीच सवालों में घिरा, भारी बारिश में हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में नीमच को जावरा-उज्जैन होते हुए भोपाल से जोड़ने वाला नया राजमार्ग मिलेगा। वहीं मंदसौर से भोपाल तक नए हाईवे का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी बताया कि गांधी सागर अभयारण्य अब चीतों का नया घर बन चुका है और जल्द ही यहां दो और चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।
MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Rain Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने अब धीरे-धीरे अपनी पूरी रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी लगातार बदलता नजर आ रहा है। कहीं हल्की फुहारें तो कहीं तेज बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों को भिगो दिया है। लंबे इंतजार के बाद आई इस बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर राहत दिख रही है, वहीं कुछ जिलों में बढ़ती बारिश अब चिंता का कारण भी बनने लगी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट आपको बता दें कि मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, वहां हालात धीरे-धीरे गंभीर होते नजर आ रहे हैं। कई इलाकों में बादल लगातार घिरते जा रहे हैं और कभी भी तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। खासकर बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जैसे जिलों में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि यहां अगले 24 घंटे में भारी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 2 जुलाई से और बिगड़ सकता है मौसम इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने एक और अहम जानकारी दी है कि 2 जुलाई से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से बारिश की तीव्रता और भी बढ़ सकती है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। करीब 50 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी प्रदेश के लगभग 50 जिलों को इस समय बारिश के अलर्ट के दायरे में रखा गया है। इनमें भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ कई ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं। लगातार बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है और सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति भी बनने लगी है। Pachmarhi Road Accident: नर्मदापुरम के पास भीषण हादसा, पचमढ़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो बनी मौत का कारण, शिक्षक परिवार समेत 5 की मौत, 2 घायल बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने भी चिंता बढ़ा दी है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली व्यवस्था प्रभावित होने और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान पूरी सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खासकर नदी-नालों और निचले इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। आने वाले कुछ दिन प्रदेश के लिए मौसम की दृष्टि से बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।