Latest

Jeevansathi Scam: जीवनसाथी डॉट कॉम पर मिला ‘दूल्हा’ निकला ठग, ब्लड कैंसर का बहाना बनाकर युवती से 26.86 लाख ऐंठे

scam

Jeevansathi Scam: इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जीवनसाथी डॉट कॉम पर खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताने वाले एक शातिर युवक ने पहले एक युवती का भरोसा जीता और शादी का सपना दिखाया। इसके बाद कभी ब्लड कैंसर तो कभी दूसरी मजबूरियों का बहाना बनाकर उससे 26 लाख 86 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी देश छोड़कर रूस भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही इंदौर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी ने फर्जी पहचान के सहारे युवती से लगातार संपर्क बनाए रखा और शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह भारतीय नौसेना में अधिकारी नहीं था, बल्कि फर्जी पहचान बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की बातें

नेवी अफसर बनकर बनाया भरोसा

क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी की पहचान जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू (29) निवासी गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताया और इसी पहचान के जरिए युवती से संपर्क किया। बातचीत बढ़ने के बाद उसने शादी का भरोसा दिलाया और आर्थिक मदद मांगना शुरू कर दिया।

ब्लड कैंसर के बहाने से ऐंठे लाखों रुपये

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को ब्लड कैंसर से पीड़ित बताकर इलाज के नाम पर भी युवती से पैसे लिए। अलग-अलग बहाने बनाकर उसने कुल 26 लाख 86 हजार 500 रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। हालांकि पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी भारतीय नौसेना में नहीं था। वह रूस की राजधानी मॉस्को में लेबर कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था और फर्जी पहचान के जरिए लोगों को ठगता था।

Neemuch Solar Park: सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, नीमच बनेगा ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल कैपिटल; 500 मेगावॉट सोलर पार्क का शुभारंभ

रूस भागने से पहले एयरपोर्ट पर दबोचा गया

क्राइम ब्रांच की आगे की जांच में यह भी मालूम हुआ कि आरोपी 27 जून को रूस जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था। इमिग्रेशन जांच में उसके खिलाफ दर्ज शिकायत सिस्टम में सामने आने के बाद अधिकारियों ने उसे रोक लिया और आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस से सूचना मिलने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को इंदौर लेकर आई।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह फर्जी पहचान बनाकर कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। फिलहाल उसके बैंक खातों, मोबाइल फोन और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में कोई और भी शामिल था या नहीं।

Raisen News : रायसेन का बारना बांध टूटी दीवारों के बीच सवालों में घिरा, भारी बारिश में हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *