Indore News : इंदौर। इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित नंदनवन कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां खेलते-खेलते कार में बंद हुई 4 साल की मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। भीषण गर्मी में बच्ची करीब दो घंटे तक कार के अंदर फंसी रही, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं लग सकी।
Road Accident : रायसेन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, मौके पर टूटी सांस
खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम
जानकारी के मुताबिक बेबी हाजरा रविवार दोपहर कॉलोनी में बच्चों के साथ खेल रही थी। वह कुछ देर पहले ही अपने दादा-दादी के साथ फार्म हाउस से घर लौटी थी।
खेलते समय वह घर के बाहर खड़ी कार में जाकर बैठ गई और सीटों के बीच छिप गई। इसी दौरान कार लॉक हो गई और बच्ची अंदर ही बंद हो गई।
43 डिग्री गर्मी में कार बनी मौत का कारण
रविवार को इंदौर में तापमान करीब 43 डिग्री दर्ज किया गया था। गर्मी के कारण बंद कार कुछ ही देर में बेहद गर्म हो गई। लंबे समय तक अंदर रहने से बच्ची का दम घुटने लगा।
उधर परिजनों को लगा कि बच्ची आसपास खेल रही होगी। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
दो घंटे तक तलाशते रहे परिजन
परिवार और आसपास के लोग बच्ची को कॉलोनी, गलियों और रिश्तेदारों के यहां तलाशते रहे। करीब दो घंटे बाद किसी ने आशंका जताई कि बच्ची कार के अंदर हो सकती है।
जब कार का दरवाजा खोला गया तो बच्ची बेसुध हालत में मिली। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता शहर के बड़े लोहा व्यापारी हैं। हादसे के बाद परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में बंद वाहन कुछ ही मिनटों में बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को कभी भी वाहन के आसपास अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
Vidisha News : विदिशा मुक्तिधाम में लापरवाही का मामला, नवजात का शव बाहर मिलने से मचा हड़कंप