Latest

MP Weather News : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट

MP Weather News

MP Weather News : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव यानी लू का असर और तेज होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई शहरों में दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

Bus Accident : इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी बस हादसा, आग में 4 साल के बच्चे की मौत, बस सुरक्षा पर उठे सवाल

राजगढ़ सबसे गर्म, 45 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा रतलाम में 44.8 डिग्री, खंडवा में 44.5 डिग्री और नौगांव-खजुराहो में 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

गुना में 43.7 डिग्री, रायसेन और नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, जबकि दतिया, शाजापुर और दमोह में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में भी तेज गर्मी

प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। उज्जैन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.7 डिग्री, ग्वालियर में 42.6 डिग्री और जबलपुर में 42.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है।

Farmer Registration : प्रदेश में खाद-बीज की कमी नहीं, किसान ऑनलाइन पंजीयन कर लें उर्वरक प्राप्त.. कृषि विभाग

IMD की एडवाइजरी, दोपहर में बाहर निकलने से बचें

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

मई में बदला मौसम, अब फिर बढ़ा हीटवेव का असर

मई महीने में कई बार मौसम बदलने और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर हीटवेव का असर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *