Latest

Power Crisis : ग्यारसपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान, भीषण गर्मी में कूलर-पंखे बने शोपीस

PowerCrisis

Power Crisis : ग्यारसपुर।  गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच ग्यारसपुर के हैदरगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और लोड शेडिंग के नाम पर बार-बार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि घरों में लगे कूलर और पंखे बिजली नहीं होने के कारण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अघोषित बिजली कटौती के चलते दिन और रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Betul Accident : बैतूल में 50 फीट गहरे कुएं में गिरी क्रेटा कार, तीन युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए

रात में लोड शेडिंग, सुबह मेंटेनेंस से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के मुताबिक, बीती रात उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने पावर हाउस पहुंचकर जवाब मांगा। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने एनडीसीसी के निर्देशों का हवाला देते हुए लोड शेडिंग की बात कही। वहीं सुबह होते ही विभाग ने मेंटेनेंस का हवाला देकर बिजली सप्लाई बंद कर दी। विभाग द्वारा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रखने का शेड्यूल बताया गया था, लेकिन कई इलाकों में बिजली दोपहर 11 बजे के बाद बहाल हुई। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर रोजाना मेंटेनेंस किया जा रहा है, तो बार-बार फाल्ट और कटौती क्यों हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र के कई नागरिकों ने रात के समय बिजली कटौती बंद करने और मेंटेनेंस व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट की आज से परीक्षा, मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *