Mohan Cabinet : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के कामकाज की समीक्षा करने जा रहे हैं। आज से मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक शुरू करेंगे, जिसमें विभागीय कार्यों, योजनाओं की प्रगति और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जाएगी, जहां मंत्रियों से उनके विभागों के प्रदर्शन का ब्यौरा लिया जाएगा।
विभागों के कामकाज और उपलब्धियों की होगी समीक्षा
21 मई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करेंगे। सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद यह समीक्षा काफी अहम मानी जा रही है। बैठकों में विभागवार योजनाओं की स्थिति, बजट उपयोग, अधूरे कार्यों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों और योजनाओं के प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा।
MP Weather : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
संकल्प पत्र के वादों पर रहेगा खास फोकस
बैठक में वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए संकल्प पत्र में किए गए वादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार यह जानने की कोशिश करेगी कि अब तक किन वादों को पूरा किया गया है और किन योजनाओं पर तेजी से काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री मंत्रियों से तय लक्ष्यों और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी मांग सकते हैं।
सरकार के प्रदर्शन को लेकर बढ़ी सक्रियता
सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की यह समीक्षा बैठक आगे की रणनीति तय करने और विभागों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Kolar Road Accident : भोपाल के कोलार रोड पर खड़ी SUV में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी