Latest

Bhopal News : ई-रिक्शा से अध्यक्ष, साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे जस्टिस, पेट्रोल-डीजल बचत की अपील का असर दिखा

Bhopal News

Bhopal News : प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग की अपील के बाद मध्य प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर इसके असर की झलक देखने को मिली। भोपाल में नवनियुक्त अध्यक्ष ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे, वहीं जबलपुर में एक जस्टिस साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे।

ई-रिक्शा और साइकिल से पहुंचकर दिया संदेश

भोपाल में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। हालांकि, इस दौरान उनके समर्थक कार और बाइक से काफिले में साथ चलते नजर आए।

इसी तरह जबलपुर में हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल करीब 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर अदालत पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत हर नागरिक की जिम्मेदारी है और जरूरत पड़ने पर साइकिल का उपयोग किया जाना चाहिए।

Operation Muskan : विदिशा पुलिस की बड़ी सफलता, ऑपरेशन मुस्कान में एक माह में 48 नाबालिग बालिकाएं बरामद

सरकार और नेताओं की अपील, ईंधन बचत पर जोर

मध्य प्रदेश में कई बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों ने भी पदभार संभाला। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने ई-रिक्शा से पहुंचने की बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखना शुरू हो गया है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं से भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की जाएगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पहले ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंच चुके हैं, जिससे यह संदेश और मजबूत हो रहा है कि ईंधन बचत को बढ़ावा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *