Bhopal News : ई-रिक्शा से अध्यक्ष, साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे जस्टिस, पेट्रोल-डीजल बचत की अपील का असर दिखा

Bhopal News : प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग की अपील के बाद मध्य प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर इसके असर की झलक देखने को मिली। भोपाल में नवनियुक्त अध्यक्ष ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे, वहीं जबलपुर में एक जस्टिस साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे। ई-रिक्शा और साइकिल से पहुंचकर दिया संदेश भोपाल में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। हालांकि, इस दौरान उनके समर्थक कार और बाइक से काफिले में साथ चलते नजर आए। इसी तरह जबलपुर में हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल करीब 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर अदालत पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत हर नागरिक की जिम्मेदारी है और जरूरत पड़ने पर साइकिल का उपयोग किया जाना चाहिए। Operation Muskan : विदिशा पुलिस की बड़ी सफलता, ऑपरेशन मुस्कान में एक माह में 48 नाबालिग बालिकाएं बरामद सरकार और नेताओं की अपील, ईंधन बचत पर जोर मध्य प्रदेश में कई बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों ने भी पदभार संभाला। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने ई-रिक्शा से पहुंचने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखना शुरू हो गया है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं से भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की जाएगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पहले ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंच चुके हैं, जिससे यह संदेश और मजबूत हो रहा है कि ईंधन बचत को बढ़ावा दिया जाए।
Operation Muskan : विदिशा पुलिस की बड़ी सफलता, ऑपरेशन मुस्कान में एक माह में 48 नाबालिग बालिकाएं बरामद

OperationMuskan : विदिशा। विदिशा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच जिले से गुम हुई 37 बालिकाओं के मुकाबले 48 नाबालिग बालिकाओं और किशोरियों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा गया। तीन साल में 827 बालिकाएं सुरक्षित बरामद पुलिस के अनुसार यह अभियान लगातार प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में कुल 827 गुमशुदा बालिकाओं और किशोरियों को खोजकर सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया गया है। वर्ष 2023: 226 में से 209 बरामद वर्ष 2024: 302 में से 282 बरामद वर्ष 2025: 271 के मुकाबले 336 बरामद वर्ष 2026 (अप्रैल तक): 134 में से 125 बरामद इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना और चौकी स्तर की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। Bhopal Murder Case : भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचा था, पेट में वार से बाहर आ गईं आंतें दूसरे राज्यों से लेकर सीमा तक चला सर्च ऑपरेशन ऑपरेशन मुस्कान के दौरान पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक तलाशी अभियान चलाया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रायसेन और देवास जैसे जिलों में भी खोजबीन की गई। एक मामले में टीम राजस्थान होते हुए पाकिस्तान सीमा तक पहुंची और गुमशुदा किशोरी को सुरक्षित वापस लाया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि हर गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
RoadAccident : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पटवारी की बाइक, गंभीर रूप से घायल

RoadAccident : हरदा। हरदा जिले के सुल्तानपुर फाटे के पास देर रात एक सड़क हादसे में पटवारी रमेश नाग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पटवारी रमेश नाग मगरधा क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से हरदा लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद के पास सुल्तानपुर फाटे पर गोमती वेयरहाउस के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधेरे में दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर, पुलिस जांच जारी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। Bhopal Murder Case : भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचा था, पेट में वार से बाहर आ गईं आंतें
Bhopal Murder Case : भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचा था, पेट में वार से बाहर आ गईं आंतें

Bhopal Murder Case : भोपाल। भोपाल के छोला मंदिर इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक टकराने के बाद शुरू हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चचेरे भाई का विवाद सुलझाने पहुंचा था युवक पुलिस के अनुसार रासलाखेड़ी निवासी अजय लोधी (20) प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी। नाबालिग सबरी नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बाइक टकराने के बाद नाबालिग के साथ आए दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन से विवाद शुरू कर दिया विवाद की जानकारी मिलने पर अजय लोधी मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने उसे धमकी दी थी। NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद CBI जांच, 23 लाख छात्रों के भविष्य पर असर रात में फिर हुआ आमना-सामना कुछ देर बाद रासलाखेड़ी इलाके में दोनों पक्षों का फिर सामना हो गया। यहां कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दीपक ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार अजय के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला इतना खतरनाक था कि अजय के पेट की आंतें तक बाहर आ गई थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चला मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। हत्या का मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार छोला मंदिर थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन युवक की मौत के बाद केस को हत्या में बदल दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद पर इस तरह की हिंसा चिंता का विषय है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। Ranger Bungalow Theft : टाइगर रिजर्व के रेंजर बंगले में 10 लाख की चोरी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद CBI जांच, 23 लाख छात्रों के भविष्य पर असर

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में आ गई है। करीब 23 लाख छात्रों द्वारा दी गई इस परीक्षा को अब रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक के गंभीर आरोपों और शुरुआती जांच में मिले इनपुट्स के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है। इस मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। फैसले के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। 3 मई को हुई थी परीक्षा NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया और कई राज्यों से पेपर लीक की शिकायतें सामने आने लगीं। आरोप लगे कि परीक्षा से पहले ही कई सवाल कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। NTA ने बयान जारी कर कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। Ranger Bungalow Theft : टाइगर रिजर्व के रेंजर बंगले में 10 लाख की चोरी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा NTA के अनुसार छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराने परीक्षा केंद्र ही बनाए रखे जाएंगे, लेकिन नई परीक्षा के लिए फ्रेश एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने यह भी कहा है कि परीक्षा फीस वापस की जाएगी और छात्रों को जल्द नई प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। जयपुर से जुड़े मिले पेपर लीक नेटवर्क के तार जांच एजेंसियों के अनुसार पेपर लीक नेटवर्क के तार राजस्थान के जयपुर से जुड़े नजर आ रहे हैं। राजस्थान SOG ने जयपुर से मनीष नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोप है कि गैंग ने असली सवालों में कुछ अन्य सवाल जोड़कर एक “क्वेश्चन बैंक” तैयार किया और उसे छात्रों तक पहुंचाया। जांच में कई छात्रों द्वारा पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आई है। 720 में से 600 नंबर के सवाल लीक होने का दावा जांच एजेंसियों के मुताबिक परीक्षा से पहले करीब 600 नंबर के सवाल छात्रों तक पहुंच चुके थे। छात्रों के पास मिले हाथ से लिखे गैस पेपर के कई सवाल असली परीक्षा से हूबहू मेल खाते पाए गए। 10 मई को राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच में एक MBBS छात्र की भूमिका भी सामने आई है, जिसने कथित तौर पर परीक्षा से पहले सवाल साझा किए थे। Pahalgam Attack Tribute : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने फतह की हिमालय की 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी पहले भी विवादों में रही है NTA यह पहली बार नहीं है जब NTA सवालों के घेरे में आई हो। 2024 में भी NEET परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे। बिहार और झारखंड में जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुई थीं। हालांकि उस समय सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द नहीं की थी। पिछले कुछ वर्षों में भी एजेंसी पर गलत मार्किंग, रिजल्ट गड़बड़ी और टॉपर विवाद जैसे आरोप लगते रहे हैं। परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों के सामने अब तैयारी, मानसिक दबाव और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई छात्र महीनों से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और अब उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर देश की सबसे अहम मेडिकल प्रवेश परीक्षा बार-बार विवादों में क्यों फंस रही है और क्या इस बार CBI जांच पूरे नेटवर्क का सच सामने ला पाएगी।
Ranger Bungalow Theft : टाइगर रिजर्व के रेंजर बंगले में 10 लाख की चोरी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Ranger Bungalow Theft : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के तवा बफर रेंज में चोरों ने रेंजर के सरकारी बंगले को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब रेंजर अमित सिंह चौहान अवकाश से लौटकर अपने सरकारी आवास पहुंचे। घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश जानकारी के अनुसार भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे-46 स्थित रेंज ऑफिस परिसर में रेंजर अमित सिंह चौहान का सरकारी आवास है। वे 9 और 10 मई को पारिवारिक काम से छुट्टी पर थे। इसी दौरान घर में ताला लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि 10 मई की रात अज्ञात चोरों ने मकान की कुंडी काटकर दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला और अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। Raisen Murder Case : 16 साल में शादी, दो प्रेमी और लग्जरी लाइफ… फिर हुआ कत्ल, नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश ने खोली खौफनाक कहानी 9 तोले का नेकलेस और नकदी चोरी रेंजर चौहान के मुताबिक चोर घर से करीब 68 ग्राम का सोने का नेकलेस, 22 ग्राम की सोने की चेन, 75 हजार रुपए नकद, एक चांदी का गिलास और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस के रवैये की हो रही है। चोरी की वारदात के बावजूद नर्मदापुरम और बैतूल जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिसके कारण देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। रेंजर चौहान ने सबसे पहले शाहपुर की भौंरा चौकी को सूचना दी, लेकिन वहां से मामला केसला थाना क्षेत्र का बताया गया। इसके बाद केसला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में उन्होंने भी घटना स्थल शाहपुर थाना क्षेत्र में होने की बात कही। Pahalgam Attack Tribute : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने फतह की हिमालय की 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी 4 साल पहले भी इसी बंगले में हुई थी चोरी केसला थाना प्रभारी मदनलाल पवार ने बताया कि वर्ष 2022 में भी इसी सरकारी आवास में चोरी की घटना हुई थी। उस समय तत्कालीन रेंजर निशांत डोसी ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी आधार पर वर्तमान मामले को भी शाहपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों जिलों की पुलिस अपने-अपने दावे करती रही और इसी विवाद के बीच रेंजर अमित सिंह चौहान देर रात तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होते रहे। एक तरफ लाखों की चोरी की वारदात और दूसरी तरफ पुलिस की सीमा को लेकर खींचतान ने पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
Raisen Murder Case : 16 साल में शादी, दो प्रेमी और लग्जरी लाइफ… फिर हुआ कत्ल, नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश ने खोली खौफनाक कहानी

Raisen Murder Case : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मिले एक सड़े-गले शव ने ऐसी कहानी सामने ला दी, जिसमें प्यार, पैसा, धोखा और हत्या सब कुछ शामिल था। 7 मई को बाड़ी थाना क्षेत्र के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे 40 फीट गहरी खाई में एक युवक की लाश मिली थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल था। हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी थी। पुलिस के लिए यह पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। लेकिन कुछ दिनों की जांच के बाद जो कहानी सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। Pahalgam Attack Tribute : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने फतह की हिमालय की 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी बचपन में छिना मां-बाप का साया मुख्य आरोपी रीना पटेल की जिंदगी बचपन से ही संघर्षों से भरी रही। पुलिस जांच में सामने आया कि जब वह मां के गर्भ में थी, तभी उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जन्म के कुछ महीनों बाद मां ने दूसरी शादी कर ली और बाद में आत्महत्या कर ली। रीना की परवरिश उसकी मौसी ने की। किशोरावस्था में गांव के अरुण पटेल से उसकी नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन परिवार वालों ने दोनों को साथ देख लिया। बदनामी के डर से 16 साल की उम्र में ही उसकी शादी कर दी गई। पति से दूरी और फिर लौटा पहला प्यार शादी के बाद करीब 13 साल तक रीना अपने पति के साथ रही। उसका एक बेटा भी है, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दूरी बढ़ती गई। बाद में वह अलग रहने लगी और साईंखेड़ा में किराए के मकान में शिफ्ट हो गई। इसी दौरान बचपन का प्रेमी अरुण पटेल फिर उसकी जिंदगी में लौटा। पुलिस के मुताबिक अरुण ने रीना पर जमकर पैसा खर्च किया। उसके नाम करोड़ों की एफडी, महंगा मकान, सोना, कार और आईफोन तक दिए गए। रीना की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। hospital controversy : डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ANM की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप रील्स बनाते-बनाते हुआ दूसरा प्यार लग्जरी लाइफ मिलने के बाद रीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई। वह महंगे कपड़ों, गहनों और कारों के साथ वीडियो और रील्स पोस्ट करती थी। इन्हीं रील्स के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट उसकी जिंदगी में आया। लाइक और कमेंट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। वीरू का मध्यप्रदेश में रेत कारोबार से जुड़ा काम था, इसलिए उसका नरसिंहपुर आना-जाना लगा रहता था। प्रेम त्रिकोण बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले अरुण को रीना और वीरू के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। एक झगड़े में अरुण गंभीर रूप से घायल भी हुआ था। यहीं से वीरू को रास्ते से हटाने की साजिश शुरू हुई। योजना के तहत रीना ने वीरू को मिलने के बहाने घर बुलाया। वहां पहले से अरुण पटेल और उसका साथी हरनाम किरार मौजूद थे। जैसे ही वीरू घर पहुंचा, तीनों ने बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया। सिर पर लगातार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 200 किलोमीटर दूर फेंका शव हत्या के बाद आरोपियों ने घर में फैला खून साफ किया। फिर शव के हाथ-पैर बांधकर, मुंह पर टेप लगाकर उसे बोरी में पैक किया गया। इसके बाद शव को करीब 200 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे खाई में फेंक दिया गया। शव सात दिन तक वहीं पड़ा रहा। बदबू आने पर फॉरेस्ट गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। MP Crime News : बैतूल में पुराने आरटीओ ग्राउंड में युवक का शव मिला, यूपी का कपड़ा व्यापारी निकला मृतक नोटबुक ने खोल दिया पूरा राज यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन घटनास्थल से मिले एक बैग में रखी नोटबुक पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गई। नोटबुक पर एक कोचिंग शिक्षक के साइन मिले। जांच करते हुए पुलिस नरसिंहपुर पहुंची और शिक्षक तक पहुंच गई। शिक्षक ने कॉपी पहचानते हुए बताया कि यह उनके 10 वर्षीय छात्र की है। वह छात्र रीना पटेल का बेटा निकला। यहीं से पुलिस रीना तक पहुंच गई। हत्या के बाद उज्जैन और मुंबई घूमते रहे आरोपी पुलिस जब रीना के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। मोबाइल फोन भी बंद थे। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस उज्जैन पहुंची, जहां एक होटल से रीना, अरुण पटेल और उनके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे थे और घूमने भी गए थे। जेल भेजे गए तीनों आरोपी मृतक की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट के रूप में हुई। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, लालच, सोशल मीडिया और धोखे के ऐसे जाल की कहानी बन गया, जिसने कई जिंदगियां बर्बाद कर दीं।
Pahalgam Attack Tribute : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने फतह की हिमालय की 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी

Pahalgam Attack Tribute : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के छोटे से गांव सेमरी की बेटी अंजना यादव ने वो कर दिखाया, जिसका सपना हर पर्वतारोही देखता है। अंजना ने हिमालय की 6,119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी फतह कर न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। कड़ाके की ठंड, तेज बर्फीली हवाएं और शून्य से कई डिग्री नीचे तापमान… इन मुश्किल हालातों के बीच जब अंजना ने चोटी पर पहुंचकर ‘जय हिंद’ का उद्घोष किया और तिरंगा लहराया, तो वह पल हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बन गया। Bhopal Theft : भोपाल में 7 मिनट में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर घर से 70 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार सिर्फ पहाड़ नहीं, एक भावना को जीती अंजना अंजना यादव की यह चढ़ाई सिर्फ एक साहसिक अभियान नहीं थी। यह उन परिवारों के दर्द और भावनाओं को समर्पित थी, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने इस अभियान को “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ से जोड़ते हुए भारतीय सेना के साहस और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अंजना ने कहा कि यह तिरंगा सिर्फ उनकी जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। एवरेस्ट बेस कैंप से दिया भावुक संदेश लोबुचे चोटी फतह करने के बाद अंजना यादव ने एवरेस्ट बेस कैंप से भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा “ये सिर्फ एक चढ़ाई नहीं है… यह देश के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि है। नए भारत की ताकत अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों तक पहुंच रही है।” उनकी बातों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और भावनाओं का ऐसा मिश्रण था जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। सेमरी गांव से हिमालय तक का सफर रायसेन के सेमरी गांव से निकलकर हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचना आसान नहीं था। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंजना ने अपने हौसले को कभी कमजोर नहीं होने दिया। आज उनकी उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उन लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। Corruption Case : भोपाल में एसीपी ने रिश्वत लेते आरक्षक को पकड़ा, 50 हजार की मांग का मामला पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल अंजना यादव की इस उपलब्धि के बाद रायसेन सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। हिमालय की ऊंची चोटी पर लहराता तिरंगा इस बात का प्रतीक बन गया है कि भारत की बेटियां अब हर क्षेत्र में नए इतिहास रच रही हैं।
Bhopal Theft : भोपाल में 7 मिनट में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर घर से 70 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

Bhopal Theft : भोपाल। भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित राजौरा फार्म में बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर महज 7 मिनट के भीतर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। राजौरा फार्म निवासी नरेंद्र सिंह, जो स्वयं एक मैगजीन का प्रकाशन करते हैं, जब रात करीब 11:30 बजे अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मेन गेट का सेंट्रल लॉक टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवर व नकदी गायब थे। Corruption Case : भोपाल में एसीपी ने रिश्वत लेते आरक्षक को पकड़ा, 50 हजार की मांग का मामला 70 लाख के जेवर और 2 लाख नकद चोरी का दावा पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश घर से करीब 70 लाख रुपए के जेवर और 2 लाख रुपए नकद लेकर फरार हुए हैं। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए दर्ज की है। इसको लेकर भी जांच जारी है। सीसीटीवी में दिखे 5 बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पांच बदमाश दिखाई दिए हैं। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। एक बदमाश बाहर खड़ा होकर आसपास की निगरानी कर रहा था, जबकि दो बदमाश गेट के पास पहरा दे रहे थे ताकि किसी की आवाजाही होने पर तुरंत साथियों को सतर्क किया जा सके। बाकी आरोपी घर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश खजूरी कला बायपास की तरफ फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। fake agricultural inputs : विदिशा में नकली कृषि सामग्री पर बड़ी कार्रवाई, 22 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त और निलंबित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज अवधपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी की इस वारदात को बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।