Latest

Bhopal Murder Case : भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचा था, पेट में वार से बाहर आ गईं आंतें

Bhopal Murder Case

Bhopal Murder Case : भोपाल।  भोपाल के छोला मंदिर इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक टकराने के बाद शुरू हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चचेरे भाई का विवाद सुलझाने पहुंचा था युवक

पुलिस के अनुसार रासलाखेड़ी निवासी अजय लोधी (20) प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी।

नाबालिग सबरी नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बाइक टकराने के बाद नाबालिग के साथ आए दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन से विवाद शुरू कर दिया विवाद की जानकारी मिलने पर अजय लोधी मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने उसे धमकी दी थी।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद CBI जांच, 23 लाख छात्रों के भविष्य पर असर

रात में फिर हुआ आमना-सामना

कुछ देर बाद रासलाखेड़ी इलाके में दोनों पक्षों का फिर सामना हो गया। यहां कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दीपक ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार अजय के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमला इतना खतरनाक था कि अजय के पेट की आंतें तक बाहर आ गई थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चला मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।

हत्या का मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

छोला मंदिर थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन युवक की मौत के बाद केस को हत्या में बदल दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद पर इस तरह की हिंसा चिंता का विषय है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Ranger Bungalow Theft : टाइगर रिजर्व के रेंजर बंगले में 10 लाख की चोरी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *