Latest

Ranger Bungalow Theft : टाइगर रिजर्व के रेंजर बंगले में 10 लाख की चोरी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Ranger Bungalow Theft

Ranger Bungalow Theft : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के तवा बफर रेंज में चोरों ने रेंजर के सरकारी बंगले को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब रेंजर अमित सिंह चौहान अवकाश से लौटकर अपने सरकारी आवास पहुंचे। घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।

ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश

जानकारी के अनुसार भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे-46 स्थित रेंज ऑफिस परिसर में रेंजर अमित सिंह चौहान का सरकारी आवास है। वे 9 और 10 मई को पारिवारिक काम से छुट्टी पर थे। इसी दौरान घर में ताला लगा हुआ था।

बताया जा रहा है कि 10 मई की रात अज्ञात चोरों ने मकान की कुंडी काटकर दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला और अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Raisen Murder Case : 16 साल में शादी, दो प्रेमी और लग्जरी लाइफ… फिर हुआ कत्ल, नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश ने खोली खौफनाक कहानी

9 तोले का नेकलेस और नकदी चोरी

रेंजर चौहान के मुताबिक चोर घर से करीब 68 ग्राम का सोने का नेकलेस, 22 ग्राम की सोने की चेन, 75 हजार रुपए नकद, एक चांदी का गिलास और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस के रवैये की हो रही है। चोरी की वारदात के बावजूद नर्मदापुरम और बैतूल जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिसके कारण देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।

रेंजर चौहान ने सबसे पहले शाहपुर की भौंरा चौकी को सूचना दी, लेकिन वहां से मामला केसला थाना क्षेत्र का बताया गया। इसके बाद केसला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में उन्होंने भी घटना स्थल शाहपुर थाना क्षेत्र में होने की बात कही।

Pahalgam Attack Tribute : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने फतह की हिमालय की 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी

4 साल पहले भी इसी बंगले में हुई थी चोरी

केसला थाना प्रभारी मदनलाल पवार ने बताया कि वर्ष 2022 में भी इसी सरकारी आवास में चोरी की घटना हुई थी। उस समय तत्कालीन रेंजर निशांत डोसी ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी आधार पर वर्तमान मामले को भी शाहपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

दोनों जिलों की पुलिस अपने-अपने दावे करती रही और इसी विवाद के बीच रेंजर अमित सिंह चौहान देर रात तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान होते रहे। एक तरफ लाखों की चोरी की वारदात और दूसरी तरफ पुलिस की सीमा को लेकर खींचतान ने पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *