Latest

MP Crime News : बैतूल में पुराने आरटीओ ग्राउंड में युवक का शव मिला, यूपी का कपड़ा व्यापारी निकला मृतक

MP Crime News

MP Crime News : बैतूल।  बैतूल शहर के बस स्टैंड के पीछे स्थित पुराने आरटीओ ग्राउंड में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया।

शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त नरेश कुमार के रूप में की। मृतक उत्तर प्रदेश के Aligarh निवासी बच्चू सिंह बंजारा का बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह भैंसदेही में ठहरा हुआ था और कपड़े का व्यापार करता था।

Packaged Drinking Water Raid : जबलपुर में पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री पर छापा, बड़ी संख्या में पानी के पाउच जब्त

जेब से मिला बस टिकट और मोबाइल

पुलिस को मृतक की जेब से बस टिकट, कुछ दस्तावेज और एक कीपैड मोबाइल फोन मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव संदिग्ध हालत में मैदान में पड़ा था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीली जींस और सफेद शर्ट पहन रखी थी तथा चेहरे पर दाढ़ी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि युवक की अंतिम गतिविधियों और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में लोग मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

Rozgar Mela Harda : हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं को मिलेगा मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *