Latest

Rozgar Mela Harda : हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं को मिलेगा मौका

Rozgar Mela Harda

Rozgar Mela Harda : हरदा।   हरदा के शासकीय आईटीआई परिसर में 14 मई को एक दिवसीय रोजगार मेला ‘युवा संगम’ आयोजित किया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों की सीधी भर्ती करेंगी।

5वीं पास से स्नातकोत्तर तक को अवसर

जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे के अनुसार 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस मेले में भाग ले सकेंगे। मेले में शामिल होने के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार पात्र होंगे

  • 5वीं पास
  • 8वीं पास
  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई डिप्लोमा धारक
  • स्नातक
  • स्नातकोत्तर

युवा अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Betul Suicide Case : बैतूल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, नर्सिंग के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी

साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें

  • अंकसूची
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • चार पासपोर्ट साइज फोटो

शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

युवाओं से समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन कराने की अपील की गई है।

Sehore News : सीहोर-इछावर हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *