MP Crime News : बैतूल में पुराने आरटीओ ग्राउंड में युवक का शव मिला, यूपी का कपड़ा व्यापारी निकला मृतक

MP Crime News

MP Crime News : बैतूल।  बैतूल शहर के बस स्टैंड के पीछे स्थित पुराने आरटीओ ग्राउंड में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त नरेश कुमार के रूप में की। मृतक उत्तर प्रदेश के Aligarh निवासी बच्चू सिंह बंजारा का बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह भैंसदेही में ठहरा हुआ था और कपड़े का व्यापार करता था। Packaged Drinking Water Raid : जबलपुर में पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री पर छापा, बड़ी संख्या में पानी के पाउच जब्त जेब से मिला बस टिकट और मोबाइल पुलिस को मृतक की जेब से बस टिकट, कुछ दस्तावेज और एक कीपैड मोबाइल फोन मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव संदिग्ध हालत में मैदान में पड़ा था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीली जींस और सफेद शर्ट पहन रखी थी तथा चेहरे पर दाढ़ी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि युवक की अंतिम गतिविधियों और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद इलाके में लोग मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं। Rozgar Mela Harda : हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं को मिलेगा मौका

Packaged Drinking Water Raid : जबलपुर में पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री पर छापा, बड़ी संख्या में पानी के पाउच जब्त

Packaged Drinking Water

Packaged Drinking Water Raid : जबलपुर।    जबलपुर में खाद्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिहोरा जिला कोर्ट के पीछे संचालित पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पानी के पाउच जब्त किए गए और पाउच पैक करने वाली मशीन को सील कर दिया गया। विभाग ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे को सूचना मिली थी कि सिविल कोर्ट के पास मयंक त्रिपाठी एक दो मंजिला मकान में पानी के पाउच बनाने का काम कर रहा है। बताया गया कि इस फैक्ट्री को दो महीने पहले गंदगी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की गाइडलाइन का पालन नहीं करने के कारण बंद कराया गया था। इसके बावजूद चोरी-छिपे फैक्ट्री दोबारा संचालित की जा रही थी। Dumper Accident MP : झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा का बूथ और बैरियर भी जले खुले आंगन में पैक हो रहा था पानी जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो ऊपर आरओ मशीन लगी मिली, जबकि नीचे खुले आंगन में पानी के पाउच पैक किए जा रहे थे। खाद्य विभाग के अनुसार वहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब थी। अधिकारियों ने कहा कि खुले वातावरण और हाई रिस्क परिस्थितियों में पानी के पाउच तैयार कर बाजार में बेचना गंभीर लापरवाही और अपराध है। खाद्य विभाग ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए पाउच पैकिंग मशीन को सील कर दिया और बड़ी मात्रा में पानी के पाउच जब्त किए। विभाग का कहना है कि जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रीवा से पानी पाउच के प्लास्टिक रोल मंगवाता था। रात और छुट्टी के दिन चलती थी फैक्ट्री अधिकारियों के मुताबिक मयंक त्रिपाठी पिछले एक साल से फैक्ट्री संचालित कर रहा था। दो महीने पहले रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी वह रात में या छुट्टी के दिनों में चोरी-छिपे फैक्ट्री चलाता था। कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Raisen River Mining : रायसेन की रिछन नदी में अवैध उत्खनन, प्रशासन पहुंचने से पहले फरार हुए भू-माफिया

Dumper Accident MP : झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा का बूथ और बैरियर भी जले

Dumper Accident MP

Dumper Accident MP : झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा में शनिवार सुबह एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर करीब एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डंपर (क्रमांक एमपी16जेडएफ8199) बमीठा से छतरपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन टोल प्लाजा पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। Rozgar Mela Harda : हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं को मिलेगा मौका चालक ने कंबल से बुझाने की कोशिश की डंपर चालक ने केबिन में रखे कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा डंपर आग की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया गया है कि डंपर में डस्ट भरी हुई थी। डंपर में लगी आग की चपेट में टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ भी आ गए, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ। प्राथमिक अनुमान के अनुसार टोल प्लाजा को करीब 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। Sehore News : सीहोर-इछावर हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा जैसी संवेदनशील जगह पर अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, लेकिन यहां पूरी तरह फायर ब्रिगेड के भरोसे स्थिति बनी रही।

Rozgar Mela Harda : हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं को मिलेगा मौका

Rozgar Mela Harda

Rozgar Mela Harda : हरदा।   हरदा के शासकीय आईटीआई परिसर में 14 मई को एक दिवसीय रोजगार मेला ‘युवा संगम’ आयोजित किया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों की सीधी भर्ती करेंगी। 5वीं पास से स्नातकोत्तर तक को अवसर जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे के अनुसार 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस मेले में भाग ले सकेंगे। मेले में शामिल होने के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार पात्र होंगे 5वीं पास 8वीं पास 10वीं पास 12वीं पास आईटीआई डिप्लोमा धारक स्नातक स्नातकोत्तर युवा अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। Betul Suicide Case : बैतूल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, नर्सिंग के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें अंकसूची निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड राशन कार्ड समग्र आईडी चार पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। युवाओं से समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन कराने की अपील की गई है। Sehore News : सीहोर-इछावर हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा

Betul Suicide Case : बैतूल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी, नर्सिंग के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी

Betul Suicide Case

Betul Suicide Case : बैतूल।    बैतूल शहर में वसंत पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान टिगरिया गांव निवासी दीपिका पवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपिका पिछले ढाई साल से अपने पिता के साथ बैतूल में रह रही थी। नर्सिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रही थी तैयारी परिजनों के अनुसार दीपिका नर्सिंग और सिलाई का काम करती थी। इसके साथ ही वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दीपिका के पिता रोज की तरह कोसमी स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए थे। दिन में उन्होंने बेटी को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम तक मोबाइल बंद आने पर पिता चिंतित होकर घर पहुंचे। वहां कमरे का दरवाजा बंद मिला। अंदर देखने पर दीपिका पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जांच अधिकारी वसंत आहके ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। Raisen River Mining : रायसेन की रिछन नदी में अवैध उत्खनन, प्रशासन पहुंचने से पहले फरार हुए भू-माफिया

Sehore News : सीहोर-इछावर हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा

Sehore News

Sehore News : सीहोर।    सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात एंबुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना दो पुलिया जोड़ के पास की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने केबिन काटकर निकाला चालक हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया।इसके बाद दूसरी एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। समय पर चिकित्सकीय मदद नहीं मिलने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। Raisen River Mining : रायसेन की रिछन नदी में अवैध उत्खनन, प्रशासन पहुंचने से पहले फरार हुए भू-माफिया तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का आरोप है कि कई बार एंबुलेंस चालक बिना मरीज के भी हाईवे पर तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए वाहन चलाते हैं। लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के निजी उपयोग के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही के कारण वास्तविक जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के अनुसार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे के समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद था या नहीं। Nirmala Sapre : सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे का बड़ा बयान, कहा- “कोर्ट जहां बोलेगा, उसी पार्टी में रहूंगी” गर्भवती महिला को छोड़कर लौट रही थी एंबुलेंस जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त 108 एंबुलेंस रेहटी की थी। एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को सीहोर अस्पताल छोड़कर वापस लौट रही थी। घटना के समय वाहन में केवल चालक मौजूद था। घायल चालक को इछावर से भोपाल के  हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Raisen River Mining : रायसेन की रिछन नदी में अवैध उत्खनन, प्रशासन पहुंचने से पहले फरार हुए भू-माफिया

Raisen River Mining

 Raisen River Mining : रायसेन।   रायसेन जिला मुख्यालय की रिछन नदी में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफिया रात के समय सक्रिय होकर कोपरा, मुरम और मिट्टी का अवैध खनन कर शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात होते ही नदी क्षेत्र में पोकलेन मशीनें, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंच जाती हैं और पूरी रात खुदाई का काम चलता रहता है। Congress Farmers Protest : किसानों के आंदोलन और हाईवे जाम पर बड़ा एक्शन, उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज नदी की प्राकृतिक मोड़ दी धारा मामला शहर के वार्ड-14 राहुल नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां भू-माफियाओं ने रिछन नदी की प्राकृतिक धारा तक मोड़ दी है। आरोप है कि इस क्षेत्र से सैकड़ों डंपर मिट्टी और मुरम का अवैध उत्खनन कर बेचा जा चुका है। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने अवैध उत्खनन का वीडियो भी बनाया है, जिसमें रात के समय जेसीबी मशीन और डंपर नदी क्षेत्र में काम करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यह अवैध गतिविधि चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। सूचना मिलते ही पहुंचा प्रशासन अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद लोगों ने एसडीएम मनीष शर्मा को सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। हालांकि कार्रवाई से पहले ही भू-माफियाओं को इसकी भनक लग गई और आरोपी पोकलेन मशीन, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गए। तहसीलदार भरत माण्डले ने बताया कि पटवारी और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जा रही है। Nirmala Sapre : सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे का बड़ा बयान, कहा- “कोर्ट जहां बोलेगा, उसी पार्टी में रहूंगी”

Congress Farmers Protest : किसानों के आंदोलन और हाईवे जाम पर बड़ा एक्शन, उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज

Congress Farmers Protest

Congress Farmers Protest : भोपाल।  भोपाल में कांग्रेस के किसान आंदोलन और हाईवे जाम के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एफआईआर के बाद गरमाई सियासत मामला दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मुबारक हो मेरे प्रदेश के किसानों… भाजपा सरकार आपसे डर गई है। खलघाट सहित पूरे प्रदेश में किसानों के हक़ की आवाज़ उठी तो भाजपा ने समाधान नहीं, एफआईआर का रास्ता चुना। मेरे नाम सहित कांग्रेस के कई विधायकों और सैकड़ों नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। Nirmala Sapre : सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे का बड़ा बयान, कहा- “कोर्ट जहां बोलेगा, उसी पार्टी में रहूंगी” क्या किसानों के लिए एमएसपी मांगना अपराध है? क्या फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली की बात करना गुनाह है? सुन ले मोहन सरकार – “कांग्रेस किसानों के लिए लाठी भी खाएगी और अगर जेल भी जाना पड़ा तो उमंग सिंघार 100 बार तैयार है” डर आपकी एफआईआर में दिख रहा है, किसानों की आवाज़ में नहीं। अन्नदाता की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी। “जय किसान – जय किसान” एमएसपी और किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आंदोलन किसानों की समस्याओं को लेकर किया गया था। प्रदर्शन के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली से जुड़े मुद्दे उठाए गए। वहीं प्रशासन का कहना है कि हाईवे जाम और कानून व्यवस्था प्रभावित होने के चलते कार्रवाई की गई है। प्रदेश में तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी एफआईआर के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इसे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बता रही है, जबकि भाजपा कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रही है। Water Crisis Betul : महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में गहराया पेयजल संकट, कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर ग्रामीण

Nirmala Sapre : सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे का बड़ा बयान, कहा- “कोर्ट जहां बोलेगा, उसी पार्टी में रहूंगी”

Congress Farmers Protest

Nirmala Sapre : सागर।    सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे ने बड़ा राजनीतिक बयान देकर हलचल बढ़ा दी है। सागर कलेक्ट्रेट पहुंचीं विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि कोर्ट जो फैसला देगा, वे उसी पार्टी में रहेंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्यता खत्म करने का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और वे खुद कोर्ट नहीं गई हैं। निर्मला सप्रे ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा: “हम कोर्ट नहीं गए, उमंग सिंघार गए हैं।” सप्रे ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर साजिश करने का आरोप भी लगाया। “300 करोड़ दें और बीना को जिला बनाएं” अपने बयान में निर्मला सप्रे ने कहा कि यदि कोई बीना को जिला बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये दे दे, तो वे कांग्रेस भी ज्वाइन कर लेंगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बीना को जिला बनाना है और इसके लिए वे हर स्तर पर प्रयास करती रहेंगी। Water Crisis Betul : महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में गहराया पेयजल संकट, कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर ग्रामीण “बीना को जिला बनाकर मानूंगी” विधायक ने कहा कि चाहे कितनी भी कोर्ट-कचहरी करनी पड़े, वे बीना को जिला बनाकर ही मानेंगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सदस्यता विवाद और पार्टी स्थिति को लेकर आने वाले दिनों में सियासत और गर्मा सकती है। गौरतलब है कि विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच उनके बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। सदस्यता को लेकर विवादों में घिरी बिना विधायक Nirmala Sapre ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “जो 300 करोड़ देगा, मैं उसके साथ हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बात बिना के विकास और उसे जिला बनाने की मांग को लेकर कही गई है। सप्रे ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बिना क्षेत्र का विकास है और यदि कोई सरकार या दल बिना को जिला बनाने और विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपये देने को तैयार होता है, तो वे उसका समर्थन करेंगी।