Latest

Dumper Accident MP : झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा का बूथ और बैरियर भी जले

Dumper Accident MP

Dumper Accident MP : झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा में शनिवार सुबह एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर करीब एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक डंपर (क्रमांक एमपी16जेडएफ8199) बमीठा से छतरपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन टोल प्लाजा पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

Rozgar Mela Harda : हरदा में 14 मई को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं को मिलेगा मौका

चालक ने कंबल से बुझाने की कोशिश की

डंपर चालक ने केबिन में रखे कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा डंपर आग की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया गया है कि डंपर में डस्ट भरी हुई थी।

डंपर में लगी आग की चपेट में टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ भी आ गए, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ। प्राथमिक अनुमान के अनुसार टोल प्लाजा को करीब 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Sehore News : सीहोर-इछावर हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा जैसी संवेदनशील जगह पर अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, लेकिन यहां पूरी तरह फायर ब्रिगेड के भरोसे स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *