Latest

Bhopal Crime News : भोपाल में तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Bhopal Crime News : भोपाल।   भोपाल के कमला नगर इलाके में एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय महिला की आरोपी से पहचान साल 2021 में हुई थी। महिला के मोबाइल पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया।

Vidisha Theft Case : विदिशा में सूने घर में बड़ी चोरी, बच्चों की गुल्लक तक तोड़ी; लाखों के जेवर और नकदी पार

शादी का भरोसा देकर किया शोषण

आरोपी युवक ने अपना नाम सुरेंद्र राय बताया था। उसने महिला को अपने घर बुलाकर खुद को तलाकशुदा बताया और शादी करने का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर महिला ने कमला नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी निरूपमा पांडे के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Betul Dumping Protest : बैतूल में कचरा डंपिंग साइट का विरोध, ग्रामीणों ने जताई जलस्रोत और गौवंश को खतरे की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *