Latest

Highway Accident : बैतूल में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, इंजन से उठा धुआं, मक्के के पाउडर से भरा वाहन खाक

Highway Accident

Highway Accident : बैतूल।   बैतूल जिले में चिचोली के पास नेशनल हाईवे-47 (गवासेन फोरलेन) पर शुक्रवार देर रात एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। छिंदवाड़ा से गुजरात जा रहा मक्के के पाउडर (डीओसी) से भरा यह ट्रक देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को रात करीब 4 बजे गवासेन के पास इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

चालक और क्लीनर सुरक्षित निकले

हादसे के दौरान चालक और क्लीनर ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक और उसमें भरा पूरा माल जलकर राख हो गया।

Missing Children : बैतूल में ‘मुस्कान अभियान’ की बड़ी सफलता: 34 नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही चिचोली नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *