Bhopal Congress protest : भोपाल। भोपाल में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाने जा रही है। किसानों को डिफाल्टर घोषित किए जाने और गेहूं की खरीदी नहीं होने के विरोध में कांग्रेस सेवादल 23 अप्रैल को सत्याग्रह करेगा।
रोशनपुरा चौराहे पर होगा उपवास
राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पूरे दिन उपवास पर बैठेंगे। इसे किसानों के समर्थन में बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
Gwalior Fraud Delivery Case : 7 आईफोन की जगह पार्सल में मिले पत्थर, डिलीवरी बॉय 3 महीने से लापता
किसानों के साथ अन्याय का आरोप
कांग्रेस का कहना है कि किसानों को डिफाल्टर घोषित करना उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा है। साथ ही, समय पर गेहूं की खरीदी न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
इस सत्याग्रह में मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी इसे किसानों के हक की लड़ाई बताते हुए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देख रही है।
कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।