CM Mohan Yadav : भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिले के कोलारस में बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री को फिर से शुरू करने के लिए राज्य सरकार प्रयास करेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी नई शुगर फैक्ट्रियां स्थापित करने पर विचार किया जाएगा।
Bhopal News : भोपाल में युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार
किसानों की मांग पर शुगर फैक्ट्री शुरू करने का प्रयास
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोलारस में पहले शुगर फैक्ट्री संचालित होती थी, जो बाद में बंद हो गई। सरकार का प्रयास है कि इसे दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि गन्ना उत्पादक किसानों की मांग है तो सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। शुगर फैक्ट्री शुरू होने से गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है, जिससे औद्योगिक निवेश और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है और विज्ञान ने भी स्वीकार किया है कि पौधों में जीवन होता है।
उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। पेड़ केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
गैस त्रासदी के कचरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भोपाल गैस त्रासदी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गैस त्रासदी के आरोपियों को संरक्षण मिला, जबकि वर्तमान सरकार ने यूनियन कार्बाइड परिसर से कचरा हटाने और उसके सुरक्षित निस्तारण का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में इस स्थान के बेहतर उपयोग की दिशा में भी कार्य करेगी।
पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, वैज्ञानिक प्रगति और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपेक्स बैंक परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से प्रदेशभर में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।