Indore News : इंदौर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, जिंसी क्षेत्र के रहवासियों ने लगाया सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप

Indore News

Indore News : इंदौर। शहर के जिंसी चौराहा से नेमीनाथ चौराहा तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इलाके के रहवासियों ने नगर निगम पर सेंटर लाइन निर्धारण में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क की केंद्रीय रेखा एक तरफ सरका दी गई है, जिससे कुछ मकानों को बचा लिया गया, जबकि दूसरी ओर कई मकान बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहे हैं। CM Mohan Yadav : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम मोहन यादव बोले – कोलारस में फिर शुरू हो सकती है शुगर फैक्ट्री, किसानों को मिलेगा फायदा एक तरफ 15 से 20 फीट कट रहे मकान, दूसरी ओर मामूली असर रहवासियों का आरोप है कि सड़क की नई सेंटर लाइन के कारण एक ओर स्थित मकानों का 15 से 20 फीट हिस्सा तोड़ा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर कुछ मकानों पर महज डेढ़ से दो फीट का ही असर पड़ रहा है। इससे प्रभावित परिवारों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी फैजान और इशाक सहित अन्य लोगों का कहना है कि पहले लगाए गए निशान सड़क के मध्य से तय किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें बदल दिया गया। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद निगम प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। Bhopal News : भोपाल में युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार 3.46 करोड़ की लागत से बन रही सड़क नगर निगम के पैकेज-1 में शामिल जिंसी चौराहा से नेमीनाथ चौराहा तक की यह सड़क मास्टर प्लान में 80 फीट चौड़ी प्रस्तावित है। हालांकि स्थानीय विरोध को देखते हुए फिलहाल इसे 60 फीट चौड़ाई में विकसित किया जा रहा है। करीब 340 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 3.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम अधिकारियों का दावा है कि सभी निशान नियमानुसार लगाए गए हैं और सड़क निर्माण की प्रक्रिया तय मानकों के अनुरूप चल रही है। सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने मार्ग पर लगभग 130 बाधक निर्माणों की पहचान की है। निगम की ओर से निशान लगाए जाने के बाद कई लोग स्वयं अपने निर्माण हटाने लगे हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को निर्माण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल पानी की लाइन फूटने से बढ़ी परेशानी रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ-साथ पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण और सेंटर लाइन का निर्धारण तकनीकी मानकों के आधार पर किया गया है। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार करते हुए कहा कि परियोजना निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ रही है। Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त        

CM Mohan Yadav : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम मोहन यादव बोले – कोलारस में फिर शुरू हो सकती है शुगर फैक्ट्री, किसानों को मिलेगा फायदा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिले के कोलारस में बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री को फिर से शुरू करने के लिए राज्य सरकार प्रयास करेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी नई शुगर फैक्ट्रियां स्थापित करने पर विचार किया जाएगा। Bhopal News : भोपाल में युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार किसानों की मांग पर शुगर फैक्ट्री शुरू करने का प्रयास मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोलारस में पहले शुगर फैक्ट्री संचालित होती थी, जो बाद में बंद हो गई। सरकार का प्रयास है कि इसे दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि गन्ना उत्पादक किसानों की मांग है तो सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। शुगर फैक्ट्री शुरू होने से गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है, जिससे औद्योगिक निवेश और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है और विज्ञान ने भी स्वीकार किया है कि पौधों में जीवन होता है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। पेड़ केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त गैस त्रासदी के कचरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भोपाल गैस त्रासदी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गैस त्रासदी के आरोपियों को संरक्षण मिला, जबकि वर्तमान सरकार ने यूनियन कार्बाइड परिसर से कचरा हटाने और उसके सुरक्षित निस्तारण का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में इस स्थान के बेहतर उपयोग की दिशा में भी कार्य करेगी। पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर दी प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, वैज्ञानिक प्रगति और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपेक्स बैंक परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से प्रदेशभर में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

Bhopal News : भोपाल में युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार

MP Rape

Bhopal News : भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत एचआर मैनेजर युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती और आरोपी युवक की पहचान करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई। Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे के आधार पर उसने शाहपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शाहपुरा थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान  

Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल

Accident News

Raisen Bus Accident : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोपाल-सागर मार्ग पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने से टक्कर हुई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा खरबई थाना चौकी क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। एक बस सड़क से उतरकर पुलिया के पास जा रुकी, जबकि दूसरी बस भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दो यात्रियों की पहचान नीतीश व्यास (28) निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी (29) निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान 15 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर हादसे में घायल हुए यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ओवरस्पीड और मोड़ को माना जा रहा कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बसें तेज रफ्तार में थीं। सेहतगंज टोल के पास मौजूद मोड़ पर चालक बसों पर नियंत्रण नहीं रख सके और दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की प्रमुख वजह ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाना हो सकती है। E Governance Awards 2026 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, मध्यप्रदेश को मिले ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार हादसे में घायल यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वह भोपाल के ISBT से सिलवानी जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। बस में करीब 30 से 35 यात्री मौजूद थे। सुबह 10:10 बजे बस भोपाल से रवाना हुई थी। टोल प्लाजा के आगे पहुंचते ही अचानक जोरदार टक्कर हुई और कई यात्री सीटों से नीचे गिर गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्यों की निगरानी की और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर संचालित होती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने दी 4,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात पर आभार, कहा– चार जिलों के विकास को मिलेगा नया रास्ता          

Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त

Hotel Inspection Bhopal

Hotel Inspection Bhopal : भोपाल। राजधानी भोपाल में होटल और रेस्टोरेंट्स की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हलालपुर इलाके में संचालित कई दुकानोंके निरिक्षण किये जाने पर फायर सेफ्टी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान होटल सिटी वॉक में मिली अनियमितताएं निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने होटल सिटी वॉक सहित अन्य दुकानों की भी जांच की। इस दौरान होटल प्रबंधन गैस सिलेंडरों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 12 गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नोटिस इसके बाद जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कई कमियां भी पाई गईं। खाद्य सामग्री के रखरखाव और अन्य जरूरी मानकों में खामियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही निर्धारित समय सीमा में सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। E Governance Awards 2026 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, मध्यप्रदेश को मिले ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार फायर सेफ्टी व्यवस्था पर भी उठे सवाल निरीक्षण के समय अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। जिसमें अधिकारियों को कई स्थानों पर फायर सेफ्टी से जुड़े आवश्यक इंतजाम और सुरक्षा मानकों में कमी मिली। इस पर संबंधित होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर में नागरिकों की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने दी 4,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात पर आभार, कहा– चार जिलों के विकास को मिलेगा नया रास्ता

EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान

EV Showroom Fire : इंदौर। इंदौर में शुक्रवार सुबह लसूड़िया क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे ऊपर बने अपार्टमेंट में रहने वाले करीब 20 लोग धुएं और लपटों के बीच फंस गए। हालात ऐसे थे कि नीचे उतरने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था। इसी बीच पड़ोसियों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए छतों के बीच सीढ़ियां लगाईं और रस्सियों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। E Governance Awards 2026 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, मध्यप्रदेश को मिले ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार अचानक धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे शोरूम के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आग लगने के समय ऊपरी मंजिल पर बने फ्लैट्स में लोग सो रहे थे। शोरूम से उठ रहे धुएं और लपटों के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। जब वे नीचे उतरने की कोशिश करने लगे तो देखा कि सीढ़ियों तक आग और धुआं फैल चुका है, जिससे बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने दी 4,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात पर आभार, कहा– चार जिलों के विकास को मिलेगा नया रास्ता पड़ोसियों ने दिखाई बहादुरी फ्लैट्स में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तुरंत सीढ़ियों और रस्सियों का इंतजाम किया और आग में फंसे लोगों को छत पर पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद दोनों इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाकर अस्थायी रास्ता बनाया गया। कुछ लोग सीढ़ियों के सहारे दूसरी इमारत की छत तक पहुंचे, जबकि कुछ को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस सब के बीच राहत की बात यह रही कि आग फ्लैट्स तक नहीं पहुंची, जिससे वहां रहने वाले लोगों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में रखा सामान और कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। Petrol Diesel Theft : जबलपुर में पेट्रोल-डीजल चोरी का खुलासा, टैंकर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार एक घंटे में आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड अधिकारी शोभाराम मालवीय ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दो टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस घटना में पड़ोसियों की सतर्कता और साहस के कारण बड़ा हादसा टल गया।

E Governance Awards 2026 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, मध्यप्रदेश को मिले ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार

E Governance Awards 2026

E Governance Awards 2026 : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि मिलने पर खुशी जताई है। राज्य की दो प्रमुख डिजिटल परियोजनियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने को उन्होंने प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने दी 4,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात पर आभार, कहा– चार जिलों के विकास को मिलेगा नया रास्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सम्मान तकनीक आधारित सुशासन और बेहतर जनसेवा के लिए प्रदेश सरकार के लगातार प्रयासों की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। महाकाल क्षेत्र की एआई निगरानी प्रणाली को स्वर्ण पुरस्कार महाकाल क्षेत्र में विकसित MRIDA की एआई आधारित वीडियो सर्विलांस प्रणाली को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों की श्रेणी-6 में स्वर्ण सम्मान प्रदान किया गया है। यह प्रणाली आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाती है। NEET paper leak : नीट पेपर लीक विवाद के बीच मऊगंज में छात्रा की आत्महत्या, डॉक्टर बनने का सपना टूटा ई-नगर पालिका की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिला रजत पुरस्कार वहीं शहरी विकास एवं आवास विभाग की ई-नगर पालिका परियोजना में विकसित साइबर सुरक्षा व्यवस्था को रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह व्यवस्था ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में मदद कर रही है। तकनीक आधारित जनसेवा पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार तकनीक के उपयोग से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, आसान और जनहितैषी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। Petrol Diesel Theft : जबलपुर में पेट्रोल-डीजल चोरी का खुलासा, टैंकर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार