Latest

Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल

Accident News

Raisen Bus Accident : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोपाल-सागर मार्ग पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने से टक्कर हुई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा खरबई थाना चौकी क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। एक बस सड़क से उतरकर पुलिया के पास जा रुकी, जबकि दूसरी बस भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले दो यात्रियों की पहचान नीतीश व्यास (28) निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी (29) निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान

15 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ओवरस्पीड और मोड़ को माना जा रहा कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बसें तेज रफ्तार में थीं। सेहतगंज टोल के पास मौजूद मोड़ पर चालक बसों पर नियंत्रण नहीं रख सके और दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की प्रमुख वजह ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाना हो सकती है।

E Governance Awards 2026 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, मध्यप्रदेश को मिले ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार

हादसे में घायल यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वह भोपाल के ISBT से सिलवानी जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। बस में करीब 30 से 35 यात्री मौजूद थे। सुबह 10:10 बजे बस भोपाल से रवाना हुई थी। टोल प्लाजा के आगे पहुंचते ही अचानक जोरदार टक्कर हुई और कई यात्री सीटों से नीचे गिर गए।

प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्यों की निगरानी की और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर संचालित होती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने दी 4,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात पर आभार, कहा– चार जिलों के विकास को मिलेगा नया रास्ता

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *