Latest

Sehore Road Accident : सीहोर-पचामा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो गंभीर घायल

Sehore Road Accident : सीहोर | सीहोर-पचामा मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रैवलर और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश

दो लोग गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार का चालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। हादसा सीहोर-पचामा ओल्ड रोड पर हुआ है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

BJP MLA Viral Video: दतिया में भाजपा विधायक को पड़े मुक्के,वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *