हाइलाइट्स
-
बैतूल के इटारसी रोड पर कार क्रेन से टकराई।
-
हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल।
-
कार में पांच दोस्त थे, खाना खाने के बाद लौट रहे थे।
-
पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Baitul car accident : बैतूल। बैतूल के इटारसी रोड पर सोमवार रात करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन (MH18-BC9763) से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, राहत कार्य शुरू
टक्कर इतनी तेज थी कि कार (MP04-YP3795) पूरी तरह टूट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फंसे हुए युवकों को निकालने के लिए कार के दरवाजे और शीशे तोड़े गए। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।
Full moon eclipse : भोपाल में पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण, चंद्रमा दिखेगा तामिया लाल
हादसे के वक्त कार में पांच दोस्त थे
कार में पांच दोस्त सवार थे, जो ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे।
- मृतकों में शामिल हैं: ऋतिक सोलंकी (30), विनय प्रजापति (21), अभय ठाकुर (22)।
- गंभीर रूप से घायल: देवा पांडे (32) और आकाश पाल (30)।
जानकारी:
- ऋतिक सोलंकी भोपाल में टैक्सी चलाते थे और हादसे के समय कार चला रहे थे।
- अभय ठाकुर फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट थे।
- आकाश पाल अपने पिता के व्यवसाय में मदद करते हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया।
Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी
घायल ने बताया हादसे का कारण
घायलों में से देवा पांडे ने बताया कि कार तेज चल रही थी। अचानक सामने कुछ आ गया तो ड्राइवर ऋतिक ने कार को हल्का घुमाया और हैंडब्रेक लगाया। इसके बाद कार सड़क किनारे जाकर क्रेन से टकरा गई।