हाइलाइट्स
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, भारत में इसे केवल कुछ मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा, और यह चंद्रोदय के समय नजर आएगा।
आंशिक और पूर्ण ग्रहण का समय
- आंशिक ग्रहण आरंभ: दोपहर 3:20:07
- पूर्ण ग्रहण आरंभ: दोपहर 4:34:34
- पूर्ण ग्रहण समाप्ति: सायं 5:32:49
- आंशिक ग्रहण समाप्ति: सायं 6:47:15
- पूर्ण ग्रहण की अवधि: 58 मिनट
सारिका घारू ने बताया कि यह ग्रहण “ब्लड मून” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देगा और केवल लाल प्रकाश चंद्रमा तक पहुंचेगा। इस ग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है।
Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्रहण का समय
- सिंगरौली: शाम 6:01
- रीवा: शाम 6:07
- सतना: शाम 6:09
- भोपाल: शाम 6:24
- इंदौर: शाम 6:30
- आलीराजपुर: शाम 6:37
Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा। आंशिक चंद्रग्रहण का यह पहला अवसर है और विश्व के लगभग 63 प्रतिशत लोग इसे देख पाएंगे।