Latest

Holi 2026 news : होली पर मध्य प्रदेश कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, डीए 58% हुआ

Holi 2026 news

हाइलाइट्स 

  • होली पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि।

  • डीए बढ़कर 55% से 58% हुआ, पेंशनर्स को भी लाभ।

  • जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर 6 समान किस्तों में भुगतान होगा।

  • कर्मचारी संगठनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के फैसले का स्वागत किया।

Holi 2026 news : मध्य प्रदेश।  रंगोत्सव होली के मौके पर मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा तोहफा आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।

Bhopal traffic disruption : भोपाल के करोंद चौराहे पर सड़क विवाद, दिव्यांग ने बस का कांच तोड़ा, हाथापाई में भीड़ जमा

एरियर का भुगतान 6 किस्तों में

जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से 6 समान किस्तों में कर्मचारियों को दी जाएगी। इसी तरह, जनवरी 2026 से पेंशनधारियों को भी 58% महंगाई राहत का लाभ फरवरी 2026 से दिया जाएगा।

होली पर सीएम की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि यह त्यौहार परस्पर आत्मीयता और प्रेम भाव बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को यह बढ़ोतरी होली का तोहफा है और राज्य की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।

Holi travel bus : होली पर बस किराए बेकाबू , भोपाल–लखनऊ ₹8,899, सतना के लिए ₹4,500 वसूली

कर्मचारियों ने स्वागत किया

शासकीय कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों ने सीएम के फैसले का स्वागत किया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उमा शंकर तिवारी ने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिलेगी। एरियर को 6 किस्तों में देने का निर्णय भी हितकारी कदम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *