Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मनोरंजन›शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?

शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये में बिके है। फिल्म का बजट 350 से 450 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। विदेशी बाजार में ब्रेक ईवन के लिए इसे 350-375 करोड़ रुपये कमाने होंगे।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
31 Oct 2026
शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?
शाहरुख की ‘किंग’ के विदेशी राइट्स 175 करोड़ में बिके।

Shah Rukh Khan’s King: शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कारोबार के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म के विदेशी थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपये में बिक चुके है। इस डील के साथ ‘किंग’ भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी ओवरसीज राइट्स डील करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। दुबई की कंपनी फार्स फिल्म्स ने फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी (MG) दी है। अब फिल्म के सामने विदेशों में शानदार कमाई करने की चुनौती भी होगी।

कितना है ‘किंग’ का बजट?

शाहरुख खान की इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। ‘किंग’ का प्रोडक्शन बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में इसका बजट 450 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। इन आंकड़ों में खर्च की अलग-अलग मदें शामिल होने के कारण अंतर है। हालांकि, मेकर्स की ओर से फिल्म का आधिकारिक बजट जारी नहीं किया गया है। इतने बड़े बजट और स्टारकास्ट के चलते फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

विदेशों में 350-375 करोड़ कमाने होंगे

ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में आमतौर पर वितरकों को बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई का करीब 50 फीसदी हिस्सा मिलता है। ऐसे में 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी की भरपाई के लिए ‘किंग’ को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 350 से 375 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा। इस लक्ष्य से आगे की कमाई ही डिस्ट्रीब्यूटर के लिए मुनाफे का रास्ता बनाएगी।

‘पठान’ और ‘जवान’ के प्रदर्शन से होगी तुलना

शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ ने विदेशों में करीब 400-400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘किंग’ के प्रदर्शन की तुलना इन दोनों फिल्मों से होना तय माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स में ‘धुरंधर 2’ के करीब 460 करोड़ रुपये और ‘RRR’ के लगभग 430 करोड़ रुपये के विदेशी कलेक्शन का भी जिक्र है। इन आंकड़ों से साफ है कि ‘किंग’ को बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी है फिल्म

बता दें, ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म में शाहरुख खान एक्शन से भरपूर नए अंदाज में दिखाई देंगे।

उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक मेंटर और उसके शिष्य के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिन्हें मुश्किल हालात में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ती है।

संबंधित खबरें

‘ईठा’ के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का बदला अंदाज, लावणी के मंच से संघर्ष की कहानी

‘ईठा’ के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का बदला अंदाज, लावणी के मंच से संघर्ष की कहानी

मनोरंजन
30 Oct 2026, 04:45 pm
करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने जीता दिल

करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने जीता दिल

मनोरंजन
29 Oct 2026, 03:56 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शाहरुख की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स; जानें कितना है फिल्म का बजट?

31 Oct 2026
देश

LPG से पेंशन तक 1 नवंबर से बदलेंगे ये 7 बड़े नियम, जानिए कहीं आपकी जेब पर तो नहीं पड़ेगा असर

31 Oct 2026
देश

KG की बच्ची को क्लासरूम में अकेला पाकर छात्र ने किया हमला, ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर किया वार

31 Oct 2026
देश

Punjab Election 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों के नाम किए तय, धूरी से उतरेंगे CM भगवंत मान; जानिए किन चेहरों पर खेला बड़ा दाव

31 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन तक आंधी-पानी के आसार

31 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें