Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
KG की बच्ची को क्लासरूम में अकेला पाकर छात्र ने किया हमला, ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर किया वार
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›Punjab Election 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों के नाम किए तय, धूरी से उतरेंगे CM भगवंत मान; जानिए किन चेहरों पर खेला बड़ा दाव

Punjab Election 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों के नाम किए तय, धूरी से उतरेंगे CM भगवंत मान; जानिए किन चेहरों पर खेला बड़ा दाव

AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बाकी 77 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। CM भगवंत मान धूरी से फिर चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट मिला है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
31 Oct 2026
Punjab Election 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों के नाम किए तय, धूरी से उतरेंगे CM भगवंत मान; जानिए किन चेहरों पर खेला बड़ा दाव
AAP ने घोषित किए 40 उम्मीदवारों के नाम

Punjab Assembly Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में आम आदमी पार्टी ने अपना पहला बड़ा कदम उठाते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को भी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। अरोड़ा फिलहाल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हैं।

पार्टी की ओर से जारी सूची में शामिल सभी 40 उम्मीदवार मौजूदा विधायक हैं। इनके नामों में मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में पूरा हो रहा है और इससे पहले चुनाव कराए जाने हैं।

पहली सूची में कई बड़े नाम

AAP की पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा से चुनाव लड़ेंगे। संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कुलदीप सिंह धालीवाल, बलकार सिंह, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, कुलवंत सिंह और लाभ सिंह उगोके जैसे मौजूदा विधायकों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने फिलहाल 40 सीटों पर नाम घोषित किए हैं। बाकी 77 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

40 सीटों के उम्मीदवारों  के नाम
40 सीटों के उम्मीदवारों के नाम

भगवंत मान धूरी से ही मांगेंगे समर्थन

बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर संगरूर जिले की धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में भी उन्होंने इसी क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था। चुनाव से पहले मान के सीट बदलने को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन पहली सूची में उनका नाम धूरी से सामने आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।

संजीव अरोड़ा को जेल में रहते मिला टिकट

सूत्रों के मुताबिक, AAP ने लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मई 2026 को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हैं।

20 जिलों में 40 विधानसभा सीटें

आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 20 जिलों में 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 टिकट लुधियाना जिले में दिए गए हैं।

यहां पढ़ें लिस्ट-

20 जिलों में 40 विधानसभा सीटें
20 जिलों में 40 विधानसभा सीटें

40 उम्मीदवारों में 8 SC वर्ग से

वहीं, AAP की पहली सूची में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 8 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। इनमें करतारपुर से बलकार सिंह, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर शामिल हैं। इसके अलावा जैतो से अमोलक सिंह, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके और महल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

मार्च 2027 में पूरा होगा विधानसभा का कार्यकाल

हालांकि, पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। मौजूदा विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त होगा। AAP ने चुनाव से कई महीने पहले 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

KG की बच्ची को क्लासरूम में अकेला पाकर छात्र ने किया हमला, ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर किया वार

KG की बच्ची को क्लासरूम में अकेला पाकर छात्र ने किया हमला, ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर किया वार

देश
31 Oct 2026, 03:01 pm
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; जानिए कैसे हुआ हादसा?

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; जानिए कैसे हुआ हादसा?

देश
31 Oct 2026, 10:51 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

KG की बच्ची को क्लासरूम में अकेला पाकर छात्र ने किया हमला, ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर किया वार

31 Oct 2026
देश

Punjab Election 2027: AAP ने 40 उम्मीदवारों के नाम किए तय, धूरी से उतरेंगे CM भगवंत मान; जानिए किन चेहरों पर खेला बड़ा दाव

31 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन तक आंधी-पानी के आसार

31 Oct 2026
मध्यप्रदेश

हरदीप सिंह पुरी ने MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे साथ

31 Oct 2026
देश

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; जानिए कैसे हुआ हादसा?

31 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें