Latest

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, सिर पर हमला

Bhopal Loot Case

Bhopal Loot Case : भोपाल।  करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आरोपी ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी मां पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

पत्थर और ब्लॉक से किया वार

आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर और हवन में इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक से कई वार किए। महिला के बेसुध होने पर उसके कान से सोने की बाली नोच ली और गले से चेन लूटकर फरार हो गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना के समय शैल कुमारी मिश्रा घर में अकेली थीं। हमले में उनके सिर, कान और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NGT order Bhopal : भोपाल में पेड़ों के चारों ओर हटेगा कंक्रीट, NGT का सख्त आदेश; लहारपुर डैम में सीवेज पर भी रोक

फूल तोड़ते समय आरोपी ने दबोचा

पीड़ित के बेटे काशीनाथ मिश्रा के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे उनकी मां घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं। तभी आरोपी आया और उनका मुंह दबाकर घर के अंदर ले गया। दरवाजे बंद कर पूजा कक्ष में ले जाकर हमला किया।

पहले से घर की जानकारी थी आरोपी को

परिवार के मुताबिक, आरोपी पास में ही मजदूरी करता है और पहले भी घर आ चुका था। पड़ोसी के कहने पर वह छत से गिट्टी उठाने आया था, तभी उसने देख लिया था कि महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं।

पुलिसकर्मी का बेटा, चुनाव ड्यूटी पर तैनात

महिला के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस में एएसआई थे, जिनका 2014 में निधन हो गया था। इसके बाद बेटे काशीनाथ को अनुकंपा नियुक्ति मिली। वह वर्तमान में एसएएफ में कांस्टेबल हैं और इन दिनों चुनाव ड्यूटी के चलते पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Cheetah project MP : हाईटेक निगरानी में सुरक्षित चीते, मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *