India LAC Forum 2026 : इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर वैश्विक निवेश और व्यापार के बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। आपको बता दें कि, आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को आयोजित होने वाले भारत-लातिन अमेरिका एवं कैरेबियाई (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 15 से अधिक लातिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश और निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
वैश्विक निवेश के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा विजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में आयोजित यह फोरम अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ मध्य प्रदेश की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का फोकस प्रदेश के उद्योगों को नए वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने और विदेशी निवेश आकर्षित करने पर है।
Betul Crime News : बैतूल में हमशक्ल बनाकर हड़पी पैतृक जमीन, 8 साल बाद खुला राज; 4 गिरफ्तार
इंदौर से दुनिया तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश का व्यापार
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (GIBF) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस मंच के जरिए प्रदेश के उद्योगों को लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के साथ सीधे व्यापारिक संबंध बनाने का अवसर मिलेगा।
इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर रहेगा जोर
सम्मेलन में फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर, टेक्सटाइल, गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, फिनटेक, पर्यटन और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की मजबूत मौजूदगी विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर सकती है।
BJP Nomination : बीजेपी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- पार्टी पूरी तरह तैयार”
सीएम की रणनीति का दिख रहा असर
मध्य प्रदेश और लातिन अमेरिकी देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश से इन देशों को 3,835 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में इस निर्यात को और तेजी से बढ़ाना है।
निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
फोरम के दौरान बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में प्रदेश के उद्यमियों को विदेशी कंपनियों और निवेशकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे नए निवेश, संयुक्त परियोजनाओं और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इंदौर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार इंदौर को केवल स्वच्छता और औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारत-LAC व्यापार एवं निवेश फोरम को इसी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो मध्य प्रदेश को वैश्विक व्यापार के नए अवसरों से जोड़ने का काम करेगा।