Latest

Betul Crime News : बैतूल में हमशक्ल बनाकर हड़पी पैतृक जमीन, 8 साल बाद खुला राज; 4 गिरफ्तार

Betul Crime News

Betul Crime News : बैतूल।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जमीन धोखाधड़ी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला की पैतृक जमीन पर कब्जा करने के लिए उसकी हमशक्ल महिला को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए। बताया जा रहा है कि, करीब 8 साल बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने भाभी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

BJP Nomination : बीजेपी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- पार्टी पूरी तरह तैयार”

शिकायत के बाद खुला पूरा मामला

जानकारी के तहत, शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा निवासी 61 वर्षीय बिसनिया बाई यादव ने 4 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन फर्जी तरीके से दूसरे लोगों के नाम कर दी गई है। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि वर्ष 2018 में आधा एकड़ जमीन को जालसाजी के जरिए हड़प लिया गया था।

भाभी ने रची थी पूरी साजिश

जांच में सामने आया कि बिसनिया बाई की भाभी रामकुंवरिया यादव की नजर लंबे समय से इस जमीन पर थी। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई।

साजिश के तहत फुल्ला बाई नाम की महिला को बिसनिया बाई की जगह पेश किया गया। इसके बदले उसे 14 हजार रुपए देने का लालच दिया गया। बाद में फर्जी हक त्यागनामा तैयार कर जमीन का रिकॉर्ड बदलवा लिया गया।

MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल, मीनाक्षी नटराजन के नाम पर विरोध; बीजेपी ने भी बढ़ाया सस्पेंस

हमशक्ल बनकर पहुंची रजिस्ट्रार कार्यालय

पुलिस के मुताबिक, फर्जी महिला को असली जमीन मालिक बताकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। अधिकारियों के सामने भी उसी महिला को पेश किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया कानूनी दिखे। यहीं से जमीन के स्वामित्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

2024 में फिर की गई धोखाधड़ी

यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। साल 2024 में इसी जमीन को रामकुंवरिया यादव ने अपने बहनोई रामभरोस यादव को बेच दिया। इस दौरान भी असली बिसनिया बाई की जगह फुल्ला बाई को रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश किया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करा ली गई।

MP Weather Update : एमपी में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, 52 जिलों में बदला मौसम; मानसून की एंट्री अभी बाकी भोपाल।

चार आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने मामले में रामकुंवरिया यादव, रामभरोस यादव, रंदीप यादव और फुल्ला बाई को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले के सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहे हैं कि पहचान की पुष्टि किए बिना रजिस्ट्री कैसे हो गई। इस कारण रजिस्ट्रार कार्यालय और संबंधित राजस्व अमले की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *