Latest

MP Heatwave Alert : एमपी में हीटवेव का असर तेज, 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

MP Heatwave Alert

MP Heatwave Alert : भोपाल। मध्यप्रदेश में अब भीषण गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

नौगांव सबसे ज्यादा गर्म
छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे अधिक 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री पारा रहा। वहीं सतना में 41.7 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और शाजापुर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर

अन्य जिलों में भी गर्मी का असर
प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है। टीकमगढ़, धार, खरगोन और रीवा में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री, श्योपुर, दमोह और रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और सागर में 40 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहर भी गर्मी की चपेट में
राज्य के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

MP Census 2027 : मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू, अब खुद भी भर सकेंगे डिटेल; जानें कैसे करें स्व-गणना

16 जिलों में लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यह इस सीजन में पहली बार है जब इतने अधिक जिलों में एक साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाके गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *