सीने में गोली लगते ही मौके पर मौत
घटना बैरसिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान हनीफ पिता मोहम्मद शफीक (42) के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 7, बैरसिया का निवासी था और किराना व्यवसाय से जुड़ा हुआ था।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कारोबारी को सीने में गोली मारी, जिससे बुलेट आर-पार हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घर से 10 KM दूर मिला शव
वारदात के बाद हनीफ का शव शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास मिला, जो उसके घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर था। घटना स्थल पर उसकी बाइक भी बरामद की गई है।
परिजनों का बयान: रिश्तेदार के घर जा रहे थे
परिजनों के अनुसार, हनीफ शाम करीब 4:30 बजे अपने रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। इसी दौरान ढाबे के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और एक राउंड फायरिंग कर दी।
परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक का किसी से कोई विवाद या पुरानी रंजिश नहीं थी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
भोपाल ग्रामीण एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर सदमे में हैं और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।