हाइलाइट्स
- भोपाल में 20+ यात्रियों से भरा CNG ऑटो वायरल
- राजा भोज ब्रिज पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी
- क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां
- पुलिस के सामने से गुजरा ओवरलोड ऑटो
- कार्रवाई न होने पर सवाल
CNG Auto Viral Video : भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक CNG ऑटो में 20 से ज्यादा सवारियों को ठूंसकर बैठाया गया दिखाई दे रहा है।
राजा भोज ब्रिज पर खुलेआम नियमों की धज्जियां
यह पूरा मामला राजा भोज ब्रिज का बताया जा रहा है, जहां व्यस्त ट्रैफिक के बीच ऑटो में क्षमता से कई गुना ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया।
जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो में आमतौर पर केवल 6 से 7 लोगों के बैठने की अनुमति होती है, लेकिन इस वाहन में उससे कहीं ज्यादा सवारियां देखी गईं।
पुलिस के सामने से गुजरा ओवरलोड ऑटो
सबसे हैरानी की बात यह रही कि ओवरलोड ऑटो कथित तौर पर पुलिस के सामने से भी गुजरा, लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल
इस तरह की लापरवाही सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ओवरलोडिंग न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना की आशंका को भी कई गुना बढ़ा देती है