Latest

Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी

Betul Crime News

हाईलाइट्स

  • बैतूल पुलिस ने आर्मी जवान को किया गिरफ्तार
  • फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
  • पीड़िता से जन्मा एक बच्चा, आरोपी पहले से था शादीशुदा
  • एक साल तक ट्रांसफर करवाकर पुलिस को देता रहा चकमा
  • अमरावती के वरुड़ क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

 

Betul Crime News : बैतूल।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप धुर्वे को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुड़ क्षेत्र से पकड़ा गया।

Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, दो की मौत, एक घायल

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से महिला से पहचान बढ़ाई और खुद को अविवाहित बताकर प्रेम संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।

परतवाड़ा और मेरठ में रखा, वहीं हुई डिलीवरी

आरोपी महिला को पहले महाराष्ट्र के परतवाड़ा और बाद में उत्तर प्रदेश के मेरठ में किराए के मकान में रखता रहा। इसी दौरान महिला की डिलीवरी कराई गई और उसे एक बेटा हुआ।

शादी से मुकरा, पहले से निकला शादीशुदा

जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन) और 506 के तहत मामला दर्ज किया।

Rajgarh Newborn Baby : झाड़ियों में मिला नवजात… बना मिसाल, 60 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ

तबादला कर पुलिस को देता रहा चकमा

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी ने अपना तबादला करवा लिया। वह मेरठ से मणिपुर के लीमाकोंग और फिर नागालैंड के जखामा पोस्ट पर चला गया और करीब एक साल तक पुलिस को चकमा देता रहा।

वरुड़ क्षेत्र से दबिश देकर किया गिरफ्तार

हाल ही में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर लौट रहा है। आरोपी ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए बस से आने की गलत जानकारी दी, लेकिन कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने वरुड़ क्षेत्र के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

LPG Cylinde updates : गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, भोपाल में आज से जांच अभियान, एसडीएम और तहसीलदार करेंगे निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *