Latest

Sehore Bhutdi Amavasya : नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, भूतड़ी अमावस्या पर आस्था की डुबकी

Sehore Bhutdi Amavasya

हाइलाइट्स

  • भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

  • आंवलीघाट पर सबसे ज्यादा भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  • SDRF, पुलिस, होमगार्ड और विशेष बल तैनात।

  • श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत।

Sehore Bhutdi Amavasya : सीहोर।  भूतड़ी अमावस्या के मौके पर सीहोर जिले के नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। खासतौर पर आंवलीघाट पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।

Bhopal bomb threat : जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में सर्चिंग जारी

आंवलीघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आंवलीघाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां स्थानीय पुलिस के साथ बाहर से आए पुलिस बल, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य तैनात हैं।

नदी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी घाट पर पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Narmadapuram Railway Accident : नर्मदापुरम रेलवे प्लेटफॉर्म पर 8 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आने से घायल

अधिकारियों ने संभाली कमान, दिए जरूरी निर्देश

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को ब्रीफ करते हुए यातायात, पार्किंग और घाटों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

खास तौर पर महिला और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया।

RSS sambhag system : RSS संगठन में बड़ा बदलाव, एमपी में प्रांतों की नई संरचना लागू

यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों के आसपास मार्ग और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। जगह-जगह संकेतक और बैनर लगाए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

साथ ही, घाटों पर मोबाइल पेट्रोलिंग भी लगातार की जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

नदी में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्नान के दौरान गहरे पानी में न जाएं। घाटों पर गोताखोरों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Betul protest : बैतूल हाईवे पर चक्काजाम, पानी की कमी और खराब सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

इसके अलावा, सभी टीमों को आपस में लगातार संपर्क बनाए रखने और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। घाट पर वॉटर बोट की भी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *