हाइलाइट्स
-
हरदा में धुलेंडी पर रंग और गुलाल की धूम।
-
फाग गीतों और गेर के साथ मनाया गया उत्सव।
-
चंद्रग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर सावधानी।
-
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी।
Harda Holi celebration : हरदा। हरदा में मंगलवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। धुलेंडी पर लोगों ने रंग और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन
इस बार चंद्रग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर रंग खेलने में सावधानी देखी गई। हालांकि, शहर के अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और मोहल्लों में रंगोत्सव की रौनक बनी रही। बुधवार को भी जिलेभर में होली का उत्सव जारी रहेगा।
फाग गीतों और गेर के साथ उत्सव
गोलापुरा मोहल्ले में लोगों ने एकत्र होकर फाग गीत गाए और नाचते-गाते होली मनाई। पड़वा तिथि पर समाज के लोग साथ आए और एक-दूसरे को रंग लगाया।
Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा
गोसाई मंदिर में सर्वब्राह्मण समाज ने भक्त प्रह्लाद और श्रीकृष्ण-राधा से जुड़े पारंपरिक गीत गाकर उत्सव मनाया। शहर में कई स्थानों पर गेर भी निकाली गई। समाज के लोगों ने बताया कि ब्रजभाषा के गीतों के जरिए होली की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह
होली को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। बच्चों ने पिचकारी से रंग खेला, जबकि महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई लोग सुबह होलिका दहन स्थल पर दर्शन करने भी पहुंचे।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद
त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और मोबाइल वाहन लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।